फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up-panchayat-chunav-result-2021 congress not won any seat in Gorakhpur

UP Panchayat Election Result 2021: गोरखपुर में एक सीट भी नहीं जीत सकी कांग्रेस

Wed, 05 May 2021 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 May 2021 11:26 AM IST
सार

जिलाध्यक्ष बोलीं, जीत हासिल नहीं होने का दुख, लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ने से है खुशी

विज्ञापन
up-panchayat-chunav-result-2021 congress not won any seat in Gorakhpur
कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी का एक तरह से सूपड़ा साफ हो गया। पार्टी की ओर से समर्थित जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों में से एक भी प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज नहीं सज सका। नामांकन के मात्र एक दिन पहले समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस पार्टी के ही जीतेंगे। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी कांग्रेस पार्टी का ही होगा। लेकिन, पार्टी की प्रत्येक कवायद के बावजूद आंकड़ा शून्य के आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के कुल 68 जिला पंचायत सदस्य पदों की तुलना में कांग्रेस पार्टी ने समर्थित 50 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, लेकिन पार्टी की जारी सूची के बावजूद तीन लोगों ने पार्टी से किनारा कर लिया। ऐसे में केवल 47 प्रत्याशियों ने कांग्रेस पार्टी का झंडा थामे रखा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पुरजोर ढंग से लड़ने के दावे के साथ पार्टी ने खूब तैयारी भी की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विभिन्न स्थानों पर जनसभा भी की। वहीं कई दशक बाद पार्टी की ओर से चुनाव के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को टेलीफोन के जरिए संदेश देकर हौसलाअफजाई भी की थी। लेकिन, चुनाव परिणाम का आंकड़ों ने पार्टी के हरेक दावों को धूलधूसरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 47 प्रत्याशियों में से चार ही ऐसे प्रत्याशी रहे, जिन्होंने दूसरे स्थान पर रहते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को कांटे की टक्कर दी। अन्यथा अन्य सभी स्थानों पर कांग्रेस पार्टी के समर्थित प्रत्याशी तीसरे से आठवें स्थान पर रहे। वार्ड संख्या 18 से पूनम यादव, वार्ड संख्या 20 से गजराज साहनी, वार्ड संख्या 31 से अमन कुमार और वार्ड संख्या 40 से रेहाना बेगम ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कांटे की टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रहीं।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भले ही पार्टी के एक भी प्रत्याशी ने जिला पंचायत सदस्य के तौर पर जीत हासिल नहीं की, लेकिन यह खुुुशी की बात है कि कई स्थानों पर हम दूसरे स्थान पर रहते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पुरजोर टक्कर दे सके। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। पार्टी का प्रत्याशी विजयी नहीं हुआ ये कष्ट है। लेकिन, पार्टी ने पंचायत चुनाव में अपने मत प्रतिशत को काफी बढ़ाया है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा देगी। पार्टी का हर प्रत्याशी मजबूती से लड़ा और सम्मानजनक मत हासिल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed