फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up panchayat chunav 2021 More than 100 booths were voted till 8 pm in Gorakhpur

पंचायत चुनाव: 100 से अधिक बूथों पर रात आठ बजे तक हुआ मतदान, चुनाव चिन्ह को लेकर मतदाता भी चकराए

Thu, 15 Apr 2021 09:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 09:00 PM IST
सार

  • जिले में चारों पदों  के लिए एक ही बार में मतदान की वजह से बूथों पर धीमी रही रफ्तार
  • ज्यादातर बूथों पर मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह याद कराने में प्रत्याशियों को छूट गया पसीना

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 More than 100 booths were voted till 8 pm in Gorakhpur
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चारों पदों प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य का मतदान एक ही दिन कराने की वजह से ज्यादातर बूथों पर वोटिंग की रफ्तार धीमी रही। सुबह से ही कई बूथों पर लगी कतार शाम तक टूट ही नहीं पाई।

विज्ञापन


100 से अधिक बूथों पर रात आठ बजे तक मतदान होता रहा। ये मतदाता, मतदान समाप्त होने के तय समय छह बजे के पहले ही बूथों पर पहुंच गए थे। सभी को टोकन वितरित किया गया ताकि कोई मताधिकार से वंचित न रह जाए। बाकी रह गए वोटरों की संख्या को देखते हुए कई बूथों पर दोपहर बाद मतदान कर्मचारी भी बढ़ाने पड़े।
विज्ञापन


उधर एक साथ चारों पदों के लिए मतदान होने की वजह से प्रत्याशी भी परेशान रहे। मतपत्र पर प्रत्याशी के नाम की जगह सिर्फ चुनाव चिन्ह छपे होने की वजह से मतदाताओं को अपना चुनाव चिन्ह याद कराने में प्रत्याशियों को खूब पसीना बहाना पड़ा। उसके बाद भी तमाम प्रत्याशी सशंकित हैं कि उनके वोटर भी ठीक से उन्हें वोट दे पाए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दरअसल एक ही वोटर को प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अपना-अपना चुनाव चिन्ह याद दिला रहे थे। ऐसे में तमाम वोटर भ्रमित हो जा रहे थे। कई वोटर तो सिर्फ अपनी पसंद के प्रधान पद के प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह याद रख पाए और बाकी पदों के लिए आंख बंद कर मोहर लगा दी।

उधर एक साथ चार मतपत्र एकत्रित करने और उस पर मोहर लगाकर फिर उसे बाक्स में डालने पर बहुत समय लग जा रहा था जिससे मतदान की रफ्तार धीमी रही और ज्यादातर बूथों पर लंबी लाइन लगी रही। चिलचिलाती धूप में महिला, पुरुष मतदाता कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते रहे। मतदान की धीमी रफ्तार को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग आफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट से लोगों ने शिकायत भी की मगर सिवाय खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने के इसका कोई हल नहीं निकल पाया।  

बूथों के निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक संजय कुमार खत्री सहजनवां ब्लाक के रेशमा रावत इंटर कॉलेज पहुंचे तो वहां भी मतदान की रफ्तार धीमी लगी। उन्होंने बूथ संख्या एक, दो व तीन पर मतदान कर्मी बढ़ाने के लिए एसडीएम सुरेश राय को निर्देशित किया। चरगांवा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी में बूथ संख्या 20 पर मतदान की सुस्त रफ्तार को लेकर रिटर्निंग आफिसर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से शिकायत भी की गई। इसी तरह जंगल कौड़िया ब्लाक के भंडारो व अन्य ग्राम पंचायतों से भी मतदान की रफ्तार को लेकर प्रत्याशियों ने शिकायत की। गोला, पिपराइच, गगहा, उरुवा, बड़हलगंज सहित कई ब्लाकों में इसी तरह की समस्या बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed