{"_id":"6303c3b65dbac909aa493804","slug":"up-olampic-association-mahasachiv-photo-viral-gorakhpur-news-gkp447870030","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय की आपत्तिजनक फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय की आपत्तिजनक फोटो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय की आपत्तिजनक फोटो वायरल
वायरल फोटो में दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में खड़े हैं आनंदेश्वर
सीएम पोर्टल में दर्ज हुई शिकायत, आनंदेश्वर ने बदनाम करने की साजिश बताया
संवाद न्यूज एजेंसी/खेल संवाददाता
देवरिया/लखनऊ। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्थिति वाला फोटो वायरल हो गया है। इसके बाद मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। वहीं, आनंदेश्वर पांडेय का कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। मामला पुराना है।
उधर, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव से आख्या मांगी है। इसकी एक कॉपी जिलाधिकारी लखनऊ को भी प्रेषित की गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि आनंदेश्वर पांडेय को पत्र भेजकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। अत: इस शिकायत को आईजीआरएस पोर्टल से हटा दिया जाए।
फेसबुक पर सोमवार को किसी ने दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में खड़े भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के कोषाध्यक्ष रहे व वर्तमान में यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय के दो फोटो वायरल कर दिए। तस्वीरों में वह अलग-अलग युवतियों के साथ मौजूद हैं। इसके बाद टिप्पणी बॉक्स में लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। कुछ लोग फोटो को फर्जी बता रहे हैं, तो कई लोग निंदा कर रहे हैं। मूलरूप से कुशीनगर जिले के धन्नीपट्टी गांव निवासी आनंदेश्वर पांडेय ने देवरिया जिले के स्टेडियम से खेल कॅरियर की शुरूआत की है। इस कारण वह यहीं के निवासी हो गए हैं।
विज्ञापन
--
मेरी छवि को आईओए में खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि एसोसिएशन का दूसरा गुट अपनी स्थिति को मजबूत कर सके। पूर्व में भी पुलिस आयुक्त को इस संबंध में लिखित शिकायत की जा चुकी है। आज तक किसी महिला खिलाड़ी ने मेरे खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
- आनंदेश्वर पांडेय, महासचिव, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन