फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Nikay Chunav Counting of votes will be done under surveillance of Gorakhpur CCTV

UP Nikay Chunav: गोरखपुर में CCTV की निगरानी में होगी मतगणना, जीत का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी

Sat, 13 May 2023 06:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 May 2023 06:25 AM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन के बगल में स्थित बैडमिंटन हाल, वाणिज्य संकाय भवन एवं इंजीनियरिंग संकाय में नगर निगम के वोटों की गिनती होगी। गोला में गोला बाजार, उरुवा बाजार एवं बड़हलगंज नगर पंचायतों के वोट गिने जाएंगे। सहजनवा में सहजनवा व घघसरा नगर पंचायतों की मतगणना होगी।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Counting of votes will be done under surveillance of Gorakhpur CCTV
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में होगी। साथ ही कोई भी विजयी प्रत्याशी जीत का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। जिला प्रशासन ने शनिवार को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम एवं नगर पंचायतों में दो चरणों में मतगणना होगी। आधे वार्डों के वोट सुबह आठ से 11 बजे तक गिने जाएंगे, आधे के 11 बजे से।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर ली गई। साथ ही प्रत्याशियों और एजेंटों के प्रवेश संबंधी व्यवस्था निर्धारित की गई। व्यवस्था के अनुसार मतगणना के दिन प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों को प्राचीन इतिहास विभाग वाले गेट से प्रवेश दिया जाएगा। उनके वाहन बाहर ही खड़े होंगे।
विज्ञापन


मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध होगा। गणना कार्मिक गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे। वे वाहन लेकर मतगणना स्थल के पास बनी पार्किंग तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले नगर निगम के इन वार्डों की होगी गिनती

पहले चरण में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वार्ड एक से 10, 21 से 30, 41 से 50 व 61 से 70 की मतगणना होगी। दूसरे चरण में 11 बजे से वार्ड संख्या 11 से 20, 31 से 40, 51 से 60 व 71 से 80 के मतों की गिनती होगी।

यहां होगी मतों की गिनती
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन के बगल में स्थित बैडमिंटन हाल, वाणिज्य संकाय भवन एवं इंजीनियरिंग संकाय में नगर निगम के वोटों की गिनती होगी। गोला में गोला बाजार, उरुवा बाजार एवं बड़हलगंज नगर पंचायतों के वोट गिने जाएंगे। सहजनवा में सहजनवा व घघसरा नगर पंचायतों की मतगणना होगी। कैंपियरगंज में चौमुखा एवं पीपीगंज नगर पंचायतों के वोटों की गिनती की जाएगी। बांसगांव तहसील में बांसगांव नगर पंचायत के मतों की गिनती होगी। मुंडेरा बाजार नगर पंचायत के मतों की गिनती चौरी चौरा मंडी परिसर में, पिपराइच नगर पंचायत की मतगणना सदर तहसील के बरामदे में होगी। कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल नगर पंचायत के वोट खजनी तहसील में गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed