{"_id":"643cec87f766a8703e0682e3","slug":"up-nikay-chunav-2023-kajal-nishad-reached-nishadraj-temple-to-take-nomination-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: निषादराज के मंदिर में माथा टेक नामांकन करने पहुंचीं काजल, यह है इनकी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: निषादराज के मंदिर में माथा टेक नामांकन करने पहुंचीं काजल, यह है इनकी प्राथमिकता
Mon, 17 Apr 2023 12:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:27 PM IST
सार
काजल ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। हाउस और वाटर टैक्स कई गुना अधिक है। सड़कों पर चलना मुश्किल है। सांड सबको पटककर घायल कर दे रहे हैं। शहर में चारों तरफ कूड़ा-कचरा है। नालियां चोक है। काजल ने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे शहर का बहुत विकास करेंगी।
विज्ञापन
नामांकन करती मेयर पद की सपा प्रत्याशी काजल निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने रविवार को निषादराज गुह्य के मंदिर में माथा टेकने के बाद नामांकन दाखिल किया। सुबह तारामंडल क्षेत्र स्थित अपने घर के मंदिर में पूजा -पाठ के बाद काजल निषादराज गुह्य के मंदिर पहुंची।
यहां से निकलकर समर्थकों के साथ पुराने कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय के लिए रवाना हुईं। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोरखपुर में काजल निषाद नहीं, बल्कि जनता चुनाव लड़ने जा रही है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से डॉ. मंगलेश भाजपा के मेयर प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। हाउस और वाटर टैक्स कई गुना अधिक है। सड़कों पर चलना मुश्किल है। सांड सबको पटककर घायल कर दे रहे हैं। शहर में चारों तरफ कूड़ा-कचरा है। नालियां चोक है। काजल ने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे शहर का बहुत विकास करेंगी।
काजल ने कहा की गोरखपुर में बारिश के मौसम में इतना पानी लग जाता है कि लोग अपने मोहल्ले में ही नौकायन करने लगते हैं। नामांकन के दौरान उनके पति संजय निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, रजनीश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अमरेंद्र निषाद, रुपावती, संजय पहलवान, राजू पांडेय, मुन्नी लाल यादव, रामनाथ यादव समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।