फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP News: Teen Dragged 300 Metres After Foot Gets Stuck in Running Horse’s Rope in Siddharthnagar

UP: दौड़ते घोड़े की रस्सी में फंसकर तीन सौ मीटर तक घिसटता रहा किशोर, देखें दिल दहलाने वाली फोटो; वीडियो वायरल

Sat, 09 Aug 2025 02:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Aug 2025 02:54 PM IST
सार

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ कस्बे में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां एक किशोर दौड़ते घोड़े की रस्सी में फंसकर तीन सौ मीटर तक घिसटता रहा। घायल किशोर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
UP News: Teen Dragged 300 Metres After Foot Gets Stuck in Running Horse’s Rope in Siddharthnagar
दौड़ते घोड़े की रस्सी में फंसकर तीन सौ मीटर तक घिसटता रहा किशोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में शुक्रवार की दोपहर में करीब एक बजे एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। सड़क पर दौड़ रहे घोड़े से बंधी रस्सी नीबी दोहनी गांव निवासी हर्षित (14) के पैर में फंस गई और वह घिसटने लगा। 
विज्ञापन


दुकानदार बचाने के लिए दौड़ पड़े। करीब तीन सौ मीटर आगे जाकर घोड़े को पकड़कर हर्षित को छुड़ाया गया, तब तक वह लहूलुहान हो चुका था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घोड़ा मालिक गरीबुल्लाह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत के नीबी दोहनी निवासी लक्ष्मीकांत कसौधन कस्बे के 51 तिराहा पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शुक्रवार की दोपहर लक्ष्मीकांत का बेटा हर्षित पिता के लिए भोजन लेकर पैदल ही जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दो घोड़े दौड़ते हुए पुलिस पिकेट की ओर जा रहे थे। घोड़े से बंधी रस्सी सड़क पर घिसटी रही थी। रास्ते से गुजर रहे हर्षित का पैर एक घोड़े की रस्सी में फंस गया और वह दौड़ते घोड़े के पीछे घिसटने लगा। यह देख लोग किशोर को बचाने के लिए घोड़े के पीछे दौड़ने लगे, करीब 300 मीटर दूर जाकर उसे छुड़ाया जा सका।
 
Trending Videos

मौके पर पहुंचे लक्ष्मीकांत बेटे को गंभीर रूप से घायल देख दहाड़ मार रोने लगे। किशोर को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मीकांत की तहरीर पर घोड़ा मालिक नीबी दोहनी निवासी गरीबुल्लाह के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हादसे का वीडियो वायरल
किशोर के साथ हुए हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रौंगटे खड़े कर देने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किशोर को घिसटता देख घोड़े के पीछे दौड़े लेकिन उसे रोकने में समय लग गया तब तक किशोर गंभीर रूप से घायल हो चुका था। कस्बे में घोड़े को इस तरह खुला छोड़ने पर दुकानदारों ने आक्रोश जताया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed