{"_id":"668e2826a9d10c36280286cc","slug":"up-news-groom-arrives-on-bulldozer-in-up-completes-ritual-guest-dance-news-in-hindi-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी बरात का Video: यूपी में बुलडोजर पर बैठकर आया दूल्हा... परछावन की रस्म निभाई, इस गाने पर झूमकर नाचे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी बरात का Video: यूपी में बुलडोजर पर बैठकर आया दूल्हा... परछावन की रस्म निभाई, इस गाने पर झूमकर नाचे बराती
Wed, 10 Jul 2024 12:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:22 PM IST
सार
गोरखपुर की खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या-10 के रहने वाले मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा की बरात बुलडोजर से निकली। सड़क के दोनों तरफ तमाशबीनों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
Groom Arrives on Bulldozer
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के उनवल में मंगलवार शाम एक अनोखी बरात देखने को मिली। बरातियों के बीच बुलडोजर पर सवार होकर दूल्हा कृष्णा वर्मा परिवार के बच्चों के साथ निकाला। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ तमाशबीनों की भीड़ लग गई।
'जब चांप के बाबा के बुलडोजर' गीत पर बराती नाचते-झूमते निकले। खजनी के नगर पंचायत उनवल में वार्ड संख्या-10 निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा की शादी मंगलवार को थी। शादी तय होने के बाद से ही खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने दूल्हे की चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार तो बाबाजी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई।
उन्होंने खूब बुलडोजर चलवाया, लेकिन इसके बाद भी पार्टी जीत नहीं सकी। यह बात दूल्हे को नागवार गुजरी। उसने कहा कि बाबाजी हमारे उनवल की आन, बान, शान हैं। इसके बाद उसने अनोखा फैसला लिया।
विज्ञापन
दूल्हे को ले जाने के लिए कोई महंगी एयरकंडीशनर कार नहीं बल्कि बुलडोजर को चुना। परिवार के लोगों ने समझाया भी कि इससे वह हंसी का पात्र बन जाएगा लेकिन, कृष्णा अपनी जिद पर अड़े रहे। मंगलवार शाम बुलडोजर पर बैठकर दूल्हा निकला और परछावन की रस्म पूरी की गई। इस बारात की चर्चा खूब हो रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन