{"_id":"692f33ea60a38295ca070acc","slug":"up-ner-indian-army-and-haryana-won-the-matches-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1152844-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यूपी, एनईआर, इंडियन आर्मी और हरियाणा ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यूपी, एनईआर, इंडियन आर्मी और हरियाणा ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हरियाणा एवं आंध्र प्रदेश की टीम के खिलाड़ी ।
गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से रीजनल स्टेडियम में आयोजित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार को नौ मुकाबले खेले गए। इसमें उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर रेलवे, इंडियन आर्मी और हरियाणा ने मुकाबले जीतकर आगे की राह बनाई।
दूसरे दिन का पहला मैच इंडियन आर्मी बनाम राजस्थान के मध्य खेला गया। इसमें इंडियन आर्मी ने राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 45-27 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच पूर्वोत्तर रेलवे बनाम जेडी एकेडमी के मध्य खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने जेडी एकेडमी को 57-49 अंकों के अंतर से हराया।
तीसरा मैच उत्तर प्रदेश बनाम गुजरात के मध्य खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश ने गुजरात को एकतरफा मुकाबले में 50-24 अंकों के अंतर से पराजित किया। चौथा मैच हरियाणा बनाम आंध्र प्रदेश के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 49-46 अंकों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
पांचवां मैच इंडियन आर्मी बनाम मध्य प्रदेश के मध्य खेला गया। इसमें इंडियन आर्मी की टीम ने मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 31-29 अंकों के अंतर से पराजित किया। छठवां मैच जेडी एकेडमी बनाम विदर्भ के मध्य खेला गया। इसमें जेडी एकेडमी ने विदर्भ को रोमांचक मुकाबले में 24-23 अंकों के अंतर से हराया।
सातवां मैच उत्तर प्रदेश बनाम कर्नाटक के मध्य खेला गया। उत्तर प्रदेश के कर्नाटक को एकतरफा मुकाबले में 42-17 अंकों के अंतर से हराया। आठवां मैच आंध्र प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें आंध्र प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 44-38 अंकों के अंतर से पराजित किया। नौवां मैच मध्य प्रदेश बनाम राजस्थान के मध्य खेला गया। इसमें मध्य प्रदेश ने राजस्थान को 29-27 अंकों के अंतर से हराकर आगे की राह बनाई।
इस दौरान उप्र कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, आजाद सिंह, राजेश सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, विवेक श्रीवास्तव, गिरधारी पहलवान, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका
मैच में निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, मो. अकरम, विनोद कुमार यादव, अवनीश राय, राहुल कुमार, जय शंकर पांडेय, दरशथ पाल, अमित कुमार गौतम, राम पाल, शेरबहादुर, अमित यादव, शंभूनाथ पांडेय, वीरेंद्र पाल, राजेश कुमार यादव, देवेंद्र यादव, प्रवीण कुमार पांडेय, शराफत अली, संदीप कुमार और हूबलाल ने निभाई।