UP MLC Election 2022: गोरखपुर से सीपी चन्द और देवरिया से डॉ रतनपाल सिंह भाजपा प्रत्याशी
सीपी चन्द को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता मारकंडेय चन्द धुरियापार से चार बार विधानसभा का चुनाव जीते थे। अलग-अलग सरकारों में मंत्री भी रहे। अब सीपी चन्द पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गोरखपुर-महराजगंज निर्वाचन क्षेत्र से सीपी चन्द और देवरिया-कुशीनगर से डॉ रतनपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के लिहाज से एमएलसी की पांच सीटें हैं। इस क्षेत्र में आजमगढ़, गोरखपुर और बस्ती मंडल के 10 जिले आते हैं। पार्टी ने अब तक चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। गोरखपुर-महराजगंज से एमएलसी सीपी चन्द को दोबारा मौका दिया गया है। सीपी चन्द सपा छोड़कर भाजपा में आए हैं।
छात्रनेता रहे डॉ रतनपाल सिंह को देवरिया-कुशीनगर से प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया गया है। बलिया से रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू व आजमगढ़ से पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव को एमएलसी का प्रत्याशी बनाया गया है। बस्ती-संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी के नाम का एलान अभी तक नहीं हुआ है।
विरासत में मिली है राजनीति
सीपी चन्द को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता मारकंडेय चन्द धुरियापार से चार बार विधानसभा का चुनाव जीते थे। अलग-अलग सरकारों में मंत्री भी रहे। अब सीपी चन्द पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं। वह गोरखपुर-महराजगंज निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी हैं। अब भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है।
कल नामांकन कराएंगे सीपी चन्द
भाजपा प्रत्याशी सीपी चन्द सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल करना है। लिहाजा, 40 प्रस्तावक भी रहेंगे। एक सेट में नामांकन कराने के लिए दस प्रस्तावकों की जरूरत पड़ती है।