फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Government will give five thousand rupees for cremation

राहत: गरीबों के दाह संस्कार में नहीं होगी दिक्कत, पांच हजार रुपये देगी सरकार

Mon, 26 Apr 2021 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 01:26 PM IST
सार

आर्थिक परेशानी व भुखमरी से जूझ रहे परिवारों को प्रदेश सरकार ने दी राहत

विज्ञापन
UP Government will give five thousand rupees for cremation
अंतिम संस्कार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब रुपये के अभाव में किसी गरीब को अपनों का दाह संस्कार करने में दिक्कत नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक निर्धन और निराश्रित परिवारों में भुखमरी की दशा, बीमारी एवं मृत्यु होने पर राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


यदि गरीबी के कारण किसी परिवार में दाह संस्कार करने के लिए धनराशि की व्यवस्था नहीं है तो तत्काल संबंधित ग्राम पंचायत परिवार को 5000 रुपये की सहायता उपलब्ध करवाएगी। यदि परिवार में कोई भी सदस्य नहीं है जो अंतिम संस्कार कर सके तो आर्थिक सहायता के साथ ही ग्राम पंचायत इसकी व्यवस्था भी करेगा।
विज्ञापन


इस योजना के लिए परिवारों का चयन ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाएगा। जब तक पंचायतों का गठन नहीं हो जाता, इस सहायता के लिए सचिव और एडीओ पंचायत के पास आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भरण पोषण के लिए मिलेंगे 1000 रुपये

ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक निर्धन और निराश्रित परिवारों में भुखमरी की दशा पर परिवार को तत्काल ग्राम पंचायत द्वारा 1000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही पात्रता अनुसार राशन कार्ड न होने पर उसे बनवाने की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि भविष्य में भरण पोषण के लिए उन्हें राशन उपलब्ध हो सके।

2000 रुपये उपचार के लिए मिलेंगे
बीमारी की स्थिति में यदि उस परिवार के पास आयुष्मान भारत अथवा जन आरोग्य योजनाओं का कार्ड नहीं है तो उन्हें राज्य वित्त आयोग से ही तत्काल 2000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद आयुष्मान भारत अथवा जन आरोग्य कार्ड भी बनवा कर दिए जाएंगे।

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि निर्धन व जरूरतमंदों की आर्थिक मदद के लिए शासन से गाइडलाइन जारी की गई है। ग्राम पंचायतों में अभी ग्राम प्रधान नहीं है, इसलिए ग्रामीण योजना अंतर्गत ग्राम सचिव को आवेदन कर सकते हैं। नियमानुसार उनके आवेदन पर विचार कर धनराशि लाभार्थी के खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed