{"_id":"6af881fb7a93594f2e00da23","slug":"up-elections-2027-bjp-to-engage-in-direct-dialogue-across-all-403-constituencies-through-jan-chaupals-cm-yogi-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2027: सभी 403 सीटों पर जन चौपाल के जरिए सीधा संवाद करेगी भाजपा, सीएम योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2027: सभी 403 सीटों पर जन चौपाल के जरिए सीधा संवाद करेगी भाजपा, सीएम योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ
Sat, 14 Nov 2026 09:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:17 PM IST
सार
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन चौपाल कार्यक्रम गोरखपुर महानगर के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति तैयार की है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे। कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे, जिसमें सदर विधानसभा से पांच हजार लोगों के शामिल होने संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 19 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। वे इस दिन दोपहर दो बजे सदर विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर मंडल अंतर्गत माया बाजार शक्ति केंद्र (टाउन हॉल मैदान) पर जन चौपाल में शामिल होंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जन चौपाल कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में संगठन की बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्येकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, जिसका शुभारंभ गोरखपुर महानगर से किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, मंडल की पूरी टीम एवं पार्षदगण की सक्रिय सहभागिता रहेगी। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन चौपाल कार्यक्रम गोरखपुर महानगर के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि गोरखपुर महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन चौपाल कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी जी-जान से जुटेगा। बैठक का संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया। इस अवसर पर महानगर के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद उपस्थित रहे।
