{"_id":"61bb00a9b9e6fb4c374e8f75","slug":"up-elections-2022-bjp-will-realize-its-power-through-jan-vishwas-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव की तैयारी: जन विश्वास यात्रा से अपनी ताकत का एहसास कराएगी भाजपा, जनता को रिझाने के लिए आ सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव की तैयारी: जन विश्वास यात्रा से अपनी ताकत का एहसास कराएगी भाजपा, जनता को रिझाने के लिए आ सकते हैं पीएम मोदी
Thu, 16 Dec 2021 02:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:32 PM IST
सार
गोरखपुर क्षेत्र की यात्रा की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से करेंगे। बड़े नेता, मुख्यमंत्री व मंत्री क्षेत्रों में डालेंगे डेरा, दो बड़ी रैली व दो जनसभा होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा जन विश्वास यात्रा निकालकर ताकत का एहसास कराएगी। यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। बड़े नेता, मुख्यमंत्री व मंत्री क्षेत्रों में डेरा डालेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही 19 दिसंबर को गोरखपुर क्षेत्र की यात्रा की शुरुआत बलिया से करेंगे। यात्रा के दौरान मऊ व देवरिया में दो बड़ी रैलियां होंगी। महराजगंज व बस्ती में दो बड़ी जनसभाएं होंगी। गोरखपुर में रोड शो होगा।
गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े दस जिलों में विधानसभा की 62 सीटें हैं। यह भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का हिस्सा है। अब जन विश्वास यात्रा का अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा का समापन 3 जनवरी 2022 को बस्ती में होगा। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी के साथ राज्यसभा सदस्य जय प्रकाश निषाद यात्रा की अगुवाई करेंगे। हर विधानसभा में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत, रैली व जनसभा की जिम्मेदारी बड़ी नेताओं को मिली है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। गोरखपुर क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना है। बड़े नेता जिलों में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके जरिए संगठन व कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा जाएगा।

गोरखपुर क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा के दौरान प्रस्तावित रैली, जनसभा व सभा
21 दिसंबर : मऊ के घोसी में बड़ी रैली। आजमगढ़ के लालगंज में रोड शो भी होगा।22 दिसंबर : आजमगढ़ शहर में रोड शो।
24 दिसंबर : देवरिया के सलेमपुर में बड़ी रैली। देवरिया में रोड शो भी होगा।
25 दिसंबर : देवरिया में मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। गोरखपुर के बांसगांव में सभा होगी।
26 दिसंबर : गोरखपुर में रोड शो व गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन।
27-28 दिसंबर : कुशीनगर और पडरौना में सभा।
30 दिसंबर : महराजगंज के फरेंदा में बड़ी सभा होगी।
31 दिसंबर : सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज व बांसी में सभा होगी।
01 जनवरी : संतकबीरनगर के खलीलाबाद में बड़ी जनसभा।
02 जनवरी : संतकबीरनगर के धनघटा में सभा, बस्ती के महादेवा (सुरक्षित), हरैया, कप्तानगंज में भी सभा होगी।
03 जनवरी : बस्ती सदर में यात्रा का समापन व बड़ी जनसभा होगी।