फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Election 976 polling personnel cast votes on fourth day

UP Election 2022: चौथे दिन 976 मतदान कार्मिकों ने डाले वोट, 27 फरवरी तक चलेगा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण

Thu, 24 Feb 2022 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Feb 2022 11:00 AM IST
सार

जिला बचत अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को 2400 लोगों में से 100 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें 28 पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी प्रथम, 29 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 29 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Election 976 polling personnel cast votes on fourth day
प्रमिता वर्मा बच्चे को लेकर मतदान करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दूसरे चरण के मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के चौथे दिन बुधवार को 976 पोस्टल मत पड़े। सर्वाधिक मत फिर गोरखपुर शहर में ही पड़े। प्रशिक्षण के अब तक के चार दिनों में तीन हजार 610 वोट डाले जा चुके हैं। चौथे दिन के प्रशिक्षण में 100 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर इनके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी के साथ ही  विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में 72, पिपराइच में 67, गोरखपुर शहर में 338, गोरखपुर ग्रामीण में 156, सहजनवां में 58, खजनी में 58, चौरीचौरा में 87, बांसगांव में 66 व चिल्लूपार में 74 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाले।
विज्ञापन


जिला बचत अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को 2400 लोगों में से 100 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें 28 पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी प्रथम, 29 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 29 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। उधर एफआईआर की तैयारी शुरू होने के भय से पिछले तीन दिनों में अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिकों में से 51 लोगों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। बृजेश यादव ने बताया कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 27 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों को मतदान कराने कल से घर-घर जाएंगी पोलिंग पार्टियां

दिव्यांग एवं 80 साल से ऊपर उम्र के बुजुर्गों को इस बार घर से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले में 65 हजार से अधिक लोगों को विकल्प चुनने का मौका दिया गया था, लेकिन इनमें से 730 लोगों ने ही घर से वोट देने का विकल्प चुना था। घर-घर जाकर वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियों का गठन कर लिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में दो पोलिंग पार्टियां लगाई जा रही हैं। इन मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को होगा। तीन दिनों में यह विकल्प चुनने वाले सभी मतदाताओं के घर जाकर मतदान संपन्न कराना होगा।

विधानसभा क्षेत्र        अब तक पड़े वोट
कैंपियरगंज                  261
पिपराइच                     236
गोरखपुर शहर             1054
गोरखपुर ग्रामीण          597
सहजनवां                    309
खजनी सुरक्षित            233
चौरीचौरा                    213
बांसगांव सुरक्षित          322
चिल्लूपार                    385
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed