{"_id":"61a07b28cb4548055029fa90","slug":"up-election-2022-union-minister-arjun-ram-meghwal-said-yogi-government-will-be-formed-again-in-2022-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री मेघवाल, 2022 में फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री मेघवाल, 2022 में फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार
Fri, 26 Nov 2021 11:44 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:44 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि व्यापारियों की सभी मांगों की सूची तैयार कर इसे भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित हुआ मंडलीय व्यापारी सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में 2022 में फिर प्रचंड बहुमत वाली योगी सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर होने की बात विरोधी भी मानते हैं। ये बातें महेवा मंडी में आयोजित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडलीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यापारियों की जो मांगें होंगी, उसकी सूची तैयार की जाएगी। इसे भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। जीएसटी भरने के बाद रिफंड आने वाली दिक्कत को भी दुरुस्त किया जाएगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा व्यापारियों के हित में काम करती है। पहले व्यापारियों को हर महीने रिटर्न दाखिल करना पड़ता था, अब वह काम तीन महीने में होता है। मुद्रा बैंक योजना का बड़ा लाभ व्यापारियों को मिला है। व्यापार के लिए बेहतर सड़क और बिजली की बड़ी आवश्यकताओं में शुमार है। इन क्षेत्रों में केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसका ही नतीजा है कि भाजपा सरकार में व्यापार करना आसान हो गया है।
भाजपा को मिलेंगी 351 सीटें: विनीत
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक व मेरठ के व्यापारी विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 351 सीटों पर जीत मिलेगी। व्यापारी समाज भाजपा के साथ है। यूपी में कानून का राज है। कोई गुंडा टैक्स नहीं मांग सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। व्यापारी सुरक्षित हैं। प्रदेश संयोजक ने कहा कि सपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न कोई नहीं भूला है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आत्मा में जिन्ना की आत्मा घुस गई है। वह व्यापारियों का हित नहीं सुरक्षित कर सकते हैं। यूपी के अलग-अलग शहरों में व्यापारी सम्मेलन को बड़ा समर्थन मिल रहा है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों के हित में कई बड़े काम किए हैं। इसे व्यापारी समाज भी समझ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरि व संचालन संचालन महेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
इनकी रही मौजूदगी
मेयर सीताराम जायसवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, अनूप किशोर अग्रवाल, निखिल मोटानी, युधिष्ठिर सिंह, राजेश गुप्ता, अरुण जायसवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, मनीष सक्सेना, नितिन जायसवाल, महावीर, सुबोध जायसवाल, रितेश जायसवाल, हरीनाथ वर्मा, उमेश मद्धेशिया, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नरेश बजाज, जवाहर कसौधन, रविंद्र मौर्य, दिनेश सिंह, विनय कुमार सिंह, कृपा शंकर वर्मा, दिनेश बजाज, विजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, अशोक गुप्ता, गोपाल वर्मा, राजू शर्मा, राजकुमार आल्हा मदन अग्रहरि, अवधेश अग्रहरि।