{"_id":"61ab4069c98b2111a7757b5c","slug":"up-election-2022-union-minister-anurag-thakur-gave-victory-mantra-to-media-social-media-and-it-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया जीत का मंत्र, बोले- फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया जीत का मंत्र, बोले- फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार
Sat, 04 Dec 2021 03:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Dec 2021 03:50 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार जनकल्याण का काम कर रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व भाजपा के उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व भाजपा के उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार देर शाम मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में जीत का माहौल बनाने का मंत्र दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाकर जनसमर्थन मांगना है। निश्चित ही बड़े अंतर से जीत मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने देर शाम सर्किट हाउस में बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार जनकल्याण का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार अपनी किसी एक उपलब्धि को वर्षों तक भुनाती थी। भाजपा के पास तो अनगिनत उपलब्धियां हैं, फिर हम पीछे क्यों रहें? उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में अभूतपूर्व काम किया है। विपक्षी दल अब मीडिया और जनता के बीच भ्रामक प्रचार करेंगे। झूठे आरोप लगाकर जनता को बरगलाने का प्रयास करेंगे। मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया और आईटी संयोजकों को सजगता के साथ विपक्ष की हर साजिश को बेनकाब करना है। विपक्ष के आरोपों का पूरी ताकत व साक्ष्यों के साथ जवाब देना है। सरकार व संगठन के खिलाफ फेक न्यूज का तुरंत पर्दाफाश करने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, आईटी सेल के संयोजक अनादि देव पाठक, अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी, पीयूष मिश्रा, डॉ विनय सिंह जेआरएफ, क्षेत्रीय मीडिया संपर्क प्रमुख सिद्धार्थशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी कुशीनगर विश्वरंजन कुमार आनंद, देवरिया अम्बिकेश पांडेय, संतकबीरनगर ब्रम्हा नंद पाण्डेय, बस्ती दिव्यांशु विक्रम सिंह, गोरखपुर महानगर चंदन आर्य, अनुभव बाजपेई, नीलेश पांडे, रागिनी गुप्ता, प्रखर पांडे, विमल पांडे, विश्वप्रताप सिंह, विश्वनाथ गिरी मौजूद रहे।

एजेंडा तय करें, ऐतिहासिक जीत मिलेगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी की मीडिया टीम को प्रदेश, जिला, मंडल तक की प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से समन्वय बनाना है। मीडिया प्रभारी संवाद बनाकर पूरे दम-खम और तथ्यों के साथ पक्ष रखें। 2014 से पहले हम विपक्ष में थे तो सोशल मीडिया का एजेंडा तय करते थे। इसी का नतीजा रहा कि ऐतिहासिक जीत मिली। फिर हमारी तैयारी ऐसी रहनी चाहिए कि एजेंडा भाजपा की टीम तय करे और विरोधी दल इसमें उलझे रहें। गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि हर बूथ की उपलब्धि के साथ जनता के बीच जाना है। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने की।