{"_id":"622347cad96c654c5f202a29","slug":"up-election-2022-percent-less-votes-then-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: लोकसभा चुनाव की तुलना में 0.71 फीसदी कम पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: लोकसभा चुनाव की तुलना में 0.71 फीसदी कम पड़े वोट
Sun, 06 Mar 2022 01:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:48 AM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीतिशास्त्र के शिक्षक डॉ महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस विधानसभा चुनाव में वोटिंग अच्छी रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में ज्यादा वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में मतदान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार .71 फीसदी कम वोट पड़े हैं। कैंपियरगंज, पिपराइच, सहजनवां, खजनी, बांसगांव और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र की वोटिंग फीसदी में गिरावट आई है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के पास लोकसभा (2019) और विधानसभा चुनाव (2022) के जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक वोटिंग फीसदी में गिरावट हुई है। लोकसभा चुनाव के दौरान नौ विधानसभा क्षेत्रों में जहां 56.97 फीसदी वोट पड़े थे, वहीं इस विधानसभा चुनाव में 56.26 फीसदी मतदाता ही घर से बाहर निकले हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार छह विधानसभा क्षेत्रों में कम वोट पड़े हैं। गोरखपुर शहर, गोरखपुर देहात और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कुछ ज्यादा वोटिंग हुई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीतिशास्त्र के शिक्षक डॉ महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस विधानसभा चुनाव में वोटिंग अच्छी रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में ज्यादा वोट पड़े हैं। लोकसभा चुनाव का आंकड़ा नहीं पार हुआ है। हालांकि, वोटिंग का ट्रेंड अच्छा है। तीन विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा वोट पड़े हैं। छह विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां लोकसभा चुनाव से कम वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र 2022 (विधानसभा चुनाव) 2019(लोकसभा चुनाव)
गोरखपुर शहर 53.22 53.18
कैंपियरगंज 58.27 60.46
पिपराइच 63.43 64.98
गोरखपुर ग्रामीण 60.47 59.79
सहजनवां 59.07 61.36
खजनी (सुरक्षित) 52.21 52.39
चौरीचौरा 57.96 59.17
बांसगांव (सुरक्षित) 49.26 50.28
चिल्लूपार 52.76 52.13
कुल 56.26 56.97