फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Election 2022 Nishad Party may contest 15 seats in Uttar Pradesh

UP Election 2022: 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है निषाद पार्टी, जल्द ही औपचारिक एलान संभव

Fri, 14 Jan 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jan 2022 12:05 PM IST
सार

गोरखपुर की एक सीट भी निषाद पार्टी को मिली है। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद भी चुनाव लड़ सकते हैं।

 

विज्ञापन
UP Election 2022 Nishad Party may contest 15 seats in Uttar Pradesh
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश में 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जल्द ही औपचारिक एलान संभव है। गोरखपुर की एक सीट भी निषाद पार्टी के खाते में गई है।

विज्ञापन

 
भाजपा व निषाद पार्टी के थिंक टैंक की बैठक के बाद जो जानकारी छनकर बाहर आई है, उसके मुताबिक गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर व महराजगंज जिले की एक-एक सीट निषाद पार्टी को दी गई है। सीटों के नाम भी तय हो गए हैं, लेकिन औपचारिक एलान बाकी है। जौनपुर, प्रयागराज, भदोही, अयोध्या, बांदा और आगरा की एक-एक सीट पर भी बात चल रही है।
विज्ञापन


निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद के भी चुनाव लड़ने की संभावना है। वह संतकबीरनगर या फिर गोरखपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कहना है कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है। सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। 15 सीटों पर सहमति बनी है। इसकी घोषणा जल्द हो जाएगी। कहां से कौन चुनाव लड़ेगा, यह पार्टी जल्द ही तय करेगी। कुछ जगहों पर भाजपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन भाजपा सांसद, डॉ. संजय निषाद एमएलसी

लोकसभा चुनाव 2019 में निषाद पार्टी का भाजपा से समझौता हुआ था। तब निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे प्रवीन निषाद को भाजपा ने संतकबीरनगर से अपना प्रत्याशी बना दिया। चुनाव में प्रवीन की जीत हुई और सहयोग आगे बढ़ चला। विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले भाजपा ने डॉ. संजय निषाद को एमएलसी बना दिया। अब सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed