{"_id":"61e119b1712e8f43351d9ab2","slug":"up-election-2022-nishad-party-may-contest-15-seats-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है निषाद पार्टी, जल्द ही औपचारिक एलान संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है निषाद पार्टी, जल्द ही औपचारिक एलान संभव
Fri, 14 Jan 2022 12:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:05 PM IST
सार
गोरखपुर की एक सीट भी निषाद पार्टी को मिली है। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद भी चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश में 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जल्द ही औपचारिक एलान संभव है। गोरखपुर की एक सीट भी निषाद पार्टी के खाते में गई है।
विज्ञापन
भाजपा व निषाद पार्टी के थिंक टैंक की बैठक के बाद जो जानकारी छनकर बाहर आई है, उसके मुताबिक गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर व महराजगंज जिले की एक-एक सीट निषाद पार्टी को दी गई है। सीटों के नाम भी तय हो गए हैं, लेकिन औपचारिक एलान बाकी है। जौनपुर, प्रयागराज, भदोही, अयोध्या, बांदा और आगरा की एक-एक सीट पर भी बात चल रही है।
विज्ञापन
निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद के भी चुनाव लड़ने की संभावना है। वह संतकबीरनगर या फिर गोरखपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कहना है कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है। सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। 15 सीटों पर सहमति बनी है। इसकी घोषणा जल्द हो जाएगी। कहां से कौन चुनाव लड़ेगा, यह पार्टी जल्द ही तय करेगी। कुछ जगहों पर भाजपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवीन भाजपा सांसद, डॉ. संजय निषाद एमएलसी
लोकसभा चुनाव 2019 में निषाद पार्टी का भाजपा से समझौता हुआ था। तब निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे प्रवीन निषाद को भाजपा ने संतकबीरनगर से अपना प्रत्याशी बना दिया। चुनाव में प्रवीन की जीत हुई और सहयोग आगे बढ़ चला। विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले भाजपा ने डॉ. संजय निषाद को एमएलसी बना दिया। अब सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है।