{"_id":"61e184e4065fe270c5161dad","slug":"up-election-2022-fake-letter-of-resignation-of-mla-raghvendra-pratap-singh-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के इस्तीफा का फर्जी पत्र हुआ वायरल, बोले- जनता को गुमराह कर रहे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के इस्तीफा का फर्जी पत्र हुआ वायरल, बोले- जनता को गुमराह कर रहे सपाई
Fri, 14 Jan 2022 07:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jan 2022 07:42 PM IST
सार
विधायक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के लोग यह जान रहे हैं कि इस बार वे पिछली बार की तरह 46 सीटें भी नहीं पा रहे हैं, इसलिए इतना निम्न स्तर पर गिरकर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
डुमरियागंज से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का फर्जी पत्र वायरल हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के पार्टी से त्यागपत्र देने का एक फर्जी पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे देने की बात लिखी है। इस मामले में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। साजिश के तहत यह फर्जी इस्तीफा वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विधायक राघवेंद्र का कथित इस्तीफा वायरल होने पर, यह जिले में चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने एक दूसरे को फोन लगाकर इसकी पुष्टि करने की कोशिश की। इस मामले में विधायक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के लोग यह जान रहे हैं कि इस बार वे पिछली बार की तरह 46 सीटें भी नहीं पा रहे हैं, इसलिए इतना निम्न स्तर पर गिरकर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे लिए विधायकी से ज्यादा महत्वपूर्ण राष्ट्रवाद और हिंदुत्व है। जिस दिन दोनों की परीक्षा होगी, उस दिन विधायक की बजाए राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के लिए कार्य करना मेरा पहला निर्णय होगा। साजिशन फर्जी त्यागपत्र वायरल करने वालों की मैं घोर निंदा करता हूं।
विज्ञापन