फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Chunav 2022: Swami Prasad Maurya and Ajay Kumar Lallu caught in a tough fight, the challenge of Suryapratap Shahi and Dr. Satish Chandra Dwivedi also increased

UP Chunav 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य व अजय कुमार लल्लू कड़ी लड़ाई में फंसे, सूर्यप्रताप शाही व डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की चुनौती भी बढ़ी

Fri, 04 Mar 2022 02:57 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 02:57 AM IST
सार

गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों पर छठवें चरण में गुरुवार को चुनाव कराए गए। मतदाताओं से बातचीत के बाद जो समझ में आया है, उसके मुताबिक राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी भी जातीय समीकरण में उलझ गए हैं।

विज्ञापन
UP Chunav 2022: Swami Prasad Maurya and Ajay Kumar Lallu caught in a tough fight, the challenge of Suryapratap Shahi and Dr. Satish Chandra Dwivedi also increased
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

वोटों के बिखराव ने दिग्गज प्रत्याशियों की जीत-हार का समीकरण बिगाड़ दिया है। ज्यादातर दिग्गज त्रिकोणीय लड़ाई में फंस गए हैं। योगी सरकार में कृषि मंत्री व बेसिक शिक्षामंत्री की चुनौती बढ़ी है। वहीं, सपा से चुनाव मैदान में उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी अपने-अपने गढ़ में फंसे हैं। कौन जीतेगा या कौन हारेगा, यह कह पाना कठिन हो रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों पर छठवें चरण में गुरुवार को चुनाव कराए गए। मतदाताओं से बातचीत के बाद जो समझ में आया है, उसके मुताबिक राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी भी जातीय समीकरण में उलझ गए हैं। बताया जा रहा है कि देवरिया की पथरदेवा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को कड़ी टक्कर मिली है।

विज्ञापन

इस सीट से सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। ठीक यही हाल सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट का है। इस सीट से भाजपा ने बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को उतारा है। सपा से विधान परिषद के पूर्व सभापति माता प्रसाद पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. सतीश व ब्रह्माशंकर के बीच कांटे की टक्कर हुई है।

स्वामी प्रसाद का खेल बसपा प्रत्याशी ने बिगाड़ा

योगी सरकार में मंत्री रहे और सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य भी कठिन लड़ाई में फंसे हैं। फाजिलनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। दरअसल, स्वामी का खेल बसपा ने बिगाड़ा है। बसपा ने इस सीट से इलियास अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। इलियास पुराने समाजवादी हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने भाजपा से आए स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बना दिया है। इसी का नतीजा रहा कि इलियास ने बगावत कर दी और बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में कूद पड़े। बसपा प्रत्याशी जितना वोट पाएंगे, उसका नुकसान सपा प्रत्याशी को उठाना पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू भी मुश्किल लड़ाई में फंसे

इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी कठिन लड़ाई में फंसे बताए जा रहे हैं। तमकुही राज से कांग्रेस प्रत्याशी लल्लू को निषाद पार्टी-भाजपा प्रत्याशी डॉ. असीम कुमार राय से कड़ी चुनौती मिली है। सपा प्रत्याशी उदय नारायण गुप्ता भी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। लिहाजा, अजय कुमार लल्लू त्रिकोणीय लड़ाई में फंसे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 10 वर्षों से इस सीट से विधायक हैं। वे तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। लिहाजा, एंटी इनकंबेंसी का सामना भी करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता बदलाव की बात कर रही है। हालांकि, लल्लू का खेमा जीत का दम भर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed