फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Budget 2021 Abhyudaya Coaching students will get free tablet

UP Budget 2021: अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट, छात्रों ने कहा- अब छू लेंगे आसमान

Mon, 22 Feb 2021 06:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
UP Budget 2021 Abhyudaya Coaching students will get free tablet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थी प्रदेश सरकार की ओर से टैबलेट दिए जाने की घोषणा से बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि निशुल्क कोचिंग के बाद अब टैबलेट से तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। अब इसकी मदद से आसमान छू लेना है।
विज्ञापन

इससे काम की पाठ्य सामग्री जुटाने में सहूलियत होगी। अभ्युदय कोचिंग में कक्षाएं लेने वाले विद्यार्थियों ने कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं दीं।

टैबलेट से तैयारी बेहतर होगी
अभ्युदय कोचिंग में नियमित जाती हूं। बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है। बजट में टैबलेट देने का प्रावधान किया गया है, इससे तैयारी और बेहतर होगी। नोट बनाने में भी काफी मदद मिलेगी। मैं तो बहुत उत्साहित हूं।- साक्षी पांडेय, घोष कंपनी
विज्ञापन


ऑनलाइन क्लास से जुड़ सकेंगे

टैबलेट मिलने से तैयारी करने में काफी सहूलियत होगी। सभी के पास एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं होता है। अब टैबलेट से ऑनलाइन क्लास से जुड़ जाएंगे तो समय की बचत होगी। अच्छी कोचिंग के साथ संसाधन भी मायने रखता है।- शिखा मिश्रा, माया बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी और पाठ्यसामग्री जुटाने में मदद मिलेगी
टैबलेट देकर गरीब मेधावी विद्यार्थियों की सरकार ने सुध ली है। बजट में इसका भी प्रस्ताव सुनकर अच्छा लगा। इंटरनेट के माध्यम से काफी पाठ्यसामग्री जुटा सकेंगे। ऑनलाइन क्लास से भी जुड़ना आसान हो जाएगा।- शिवम कुमार गुप्ता, बक्शीपुर


सीएम ने दिया बड़ा प्लेटफॉर्म

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है। निशुल्क कोचिंग से ऐेसे विद्याथियों को मदद मिलेगी, जो काबिल तो हैं पर संसाधन के अभाव में सफल नहीं हो पाते। टैबलेट से पर्याप्त मदद मिलेगी।- रवि कुमार राव, बशारतपुर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed