{"_id":"61237c048c79e43b33703dde","slug":"up-board-student-learn-how-to-fight-natural-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः बोर्ड ने दसवीं के विद्यार्थियों को दिया वैकल्पिक विषय, प्राकृतिक आपदा से लड़ने का सीखेंगे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः बोर्ड ने दसवीं के विद्यार्थियों को दिया वैकल्पिक विषय, प्राकृतिक आपदा से लड़ने का सीखेंगे गुर
Mon, 23 Aug 2021 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:14 PM IST
सार
बोर्ड ने प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, मोबाइल रिपेयर को छठवें वैकल्पिक विषय के रूप में अनुमति दी है। यानी अब इस कक्षा के छात्र-छात्राएं हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के साथ छह विषयों में एक कोई भी विषय चुन सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों की दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अब प्राकृतिक आपदा से लड़ने के गुर सीखते नजर आएंगे। बोर्ड ने प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, मोबाइल रिपेयर को छठवें वैकल्पिक विषय के रूप में अनुमति दी है। यानी अब इस कक्षा के छात्र-छात्राएं हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के साथ छह विषयों में एक कोई भी विषय चुन सकते हैं।
विज्ञापन
यह कदम छात्र-छात्राओं को रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने में सहायक होगा। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के माध्यमिक विद्यालयों में आ गया है। नई शिक्षा नीति को देखते हुए बोर्ड ने पाठ्यक्रम के स्वरूप में बदलाव किया है। इसका मकसद विद्यार्थियों को परंपरागत विषयों के साथ साथ रोजगार के काबिल बनाना है।
विज्ञापन
एनसीसी को भी वैकल्पिक विषय की मिली है मंजूरी
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में एनसीसी नया विषय नहीं है, बल्कि अभी तक इसकी पढ़ाई अतिरिक्त विषय के रूप में कराई जाती रही है। बोर्ड प्रशासन ने नौ फरवरी 2021 को एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में मान्य करने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस पर मंथन करने के बाद आदेश कर दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं इसी वर्ष से एनसीसी की हाईस्कूल व इंटर में वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन