फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board: One inspector will be posted in every class

यूपी बोर्ड : हरेक कक्षा में एक निरीक्षक हो सकेंगे तैनात

Sat, 02 Jan 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
UP Board: One inspector will be posted in every class
यूपी बोर्ड : हरेक कक्षा में एक निरीक्षक हो सकेंगे तैनात
विज्ञापन

गोरखपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 2021 के दौरान परीक्षा केंद्रों पर हरेक कक्षा में दो की बजाय एक निरीक्षक नजर आ सकता है। कोरोना वायरस महामारी के चलते बोर्ड को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा कराने के लिए केंद्रों की संख्या काफी बढ़ानी पड़ी है। ऐसे में निरीक्षक ड्यूटी के लिए शिक्षकों की कमी से निपटने के लिए बोर्ड ने एक कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था को भी लागू करने की सहूलियत दी है।
वर्ष 2019-20 में एक परीक्षा केंद्र पर अधिकतम 1200 विद्यार्थियों को शामिल होने की छूट थी। मगर इस बार इसे घटाकर अधिकतम 800 कर दिया गया है। हर विद्यार्थी को 20 वर्ग फीट की जगह 36 वर्ग फीट का स्पेस मिलेगा। यूपी बोर्ड के मानकों के मुताबिक 500 वर्ग फीट के कमरे में सिर्फ 14 से 15 छात्र ही बैठेंगे। इससे दो छात्रों के बीच काफी स्पेस होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में जहां जिले में 196 परीक्षा केंद्र थे, वहीं इस बार नई केंद्र निर्धारण नीति के चलते करीब 392 परीक्षा केंद्र होंगे। इतने अधिक केद्रों पर शिक्षकों की तैनाती के चलते यह मुमकिन नहीं हो पाएगा कि हर रूम में दो-दो शिक्षक बतौर निरीक्षक तैनात किए जाएं। इसको ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने भी नियम में ढील दे दी है और कहा है कि हर रूम में एक निरीक्षक भी तैनात हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 को जारी होगी सूची
बोर्ड की तरफ से 11 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची 9 फरवरी तक जारी होगी।

- बोर्ड में पंजीकृत विद्यार्थी
दसवीं - 74099
बारहवीं - 67457
कुल - 141556
बोर्ड की ओर से जारी केंद्र निर्धारण नीति में वर्ष 2021 की परीक्षाओं में पूर्व की भांति प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है। मगर विशेष परिस्थितियों में कक्ष निरीक्षकों की संख्या पर्याप्त न होने पर एक कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था को लागू करने की ढील दी गई है।
-ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed