{"_id":"6a08d9478e33d87f8e0c36c3","slug":"up-becomes-a-favourite-destination-for-investors-developing-rapidly-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1322980-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे गोरखपुर, बोले- निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बना यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे गोरखपुर, बोले- निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बना यूपी
Sun, 17 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:23 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि आज केवल स्टेडियम परियोजना का शिलान्यास ही नहीं हो रहा बल्कि युवाओं के सपनों और संभावनाओं को नई दिशा देने का संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश की चर्चा यहां की जनसंख्या को लेकर होती थी, लेकिन अब यह विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन के लिए जाना जाता है। कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार से निवेशकों में नया विश्वास पैदा हुआ। विकास और रोजगार की गति तेज हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री शनिवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन देखा है, वह अद्भुत है। वह दावे से कह सकते हैं कि जो काम यूपी में होते देखा है, ऐसा शानदार उदाहरण देश में कहीं और नहीं दिखा है। पुरी ने कहा कि योगी की छवि सख्त दृढ़ प्रशासक की है।
साथ ही उनमें हर विषय को गहराई में देखने का सामर्थ्य है। किसी विषय को बारीकी से समझकर ही वह निर्णय लेते हैं और उसे क्रियान्वित करते हैं। उन्होंने एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा का उल्लेख किया।

कहा कि सीएम ने कहा है कि राष्ट्रहित में वह एथेनॉल ब्लेंडिंग के प्रस्ताव को यूपी में लागू कर देंगे। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में रोड, एयर, मेट्रो कनेक्टिविटी, डिफेंस कॉरिडोर, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन के क्षेत्र में हुई प्रगति को उल्लेखनीय बताया।
साथ ही कहा कि यूपी में हरित ऊर्जा और कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। यह किसानों की आय बढ़ाने में भी मददगार है। उन्होंने कहा कि यूपी में लग रहे सीबीजी प्लांट वेस्ट टू वेल्थ विजन को साकार कर रहे हैं।
साथ ही कहा कि यूपी में हरित ऊर्जा और कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। यह किसानों की आय बढ़ाने में भी मददगार है। उन्होंने कहा कि यूपी में लग रहे सीबीजी प्लांट वेस्ट टू वेल्थ विजन को साकार कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि आज केवल स्टेडियम परियोजना का शिलान्यास ही नहीं हो रहा बल्कि युवाओं के सपनों और संभावनाओं को नई दिशा देने का संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि स्टेडियम निर्माण में पेट्रोलियम मंत्रालय के इंडियन ऑयल ने 60 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। अन्य पेट्रोलियम कंपनियों ने भी अपने हिस्से की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम आने वाले समय के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। यहां नई खेल प्रतिभाएं जन्म लेंगी और भारत का भविष्य निखरेगा।