{"_id":"636a10c52e223a6766608fa0","slug":"unwal-nagar-panchahyat-chairman-son-attacked-and-looted-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: उनवल नगर निगम चेयरमैन के बेटे पर जानलेवा हमला कर लूटपाट, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: उनवल नगर निगम चेयरमैन के बेटे पर जानलेवा हमला कर लूटपाट, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 08 Nov 2022 01:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:52 PM IST
सार
पुलिस ने मारपीट कर लूट व जानलेवा हमला करने की धाराओं में तीन नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उनवल वार्ड के संग्रामपुर गांव निवासी मोनू रविवार को शहर आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र कंदराई गांव के पास रविवार शाम सात बजे उनवल नगर पंचायत के चेयरमैन उमाशंकर निषाद के बेटे मोनू पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट कर गले से सोने की चेन, मोबाइल फोन और साढ़े चार हजार रुपये भी लूट लिए गए। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जान बचाई।
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट कर लूट व जानलेवा हमला करने की धाराओं में तीन नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उनवल वार्ड के संग्रामपुर गांव निवासी मोनू रविवार को शहर आए थे।
विज्ञापन
शाम सात बजे के करीब घर लौट रहे थे। रास्ते में कंदराई गांव के पास एक युवती ने हाथ दिया। बाइक रुकते ही राजेश राना, दुर्गेश, विवेक व कुछ अन्य लोग आ गए और कनपटी पर असलहा सटा दिए।
विज्ञापन
बदमाशों ने गले से सोने की चेन व पास में रखे रुपये मांगने लगे। मना करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। उधर से गुजर रहे वेद प्रकाश त्रिपाठी की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।