{"_id":"6928a0b71163e19293099217","slug":"unveiling-of-the-logo-and-trophy-of-the-wrestling-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1148315-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुश्ती प्रतियोगिता के लोगो व ट्राफी का हुआ अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुश्ती प्रतियोगिता के लोगो व ट्राफी का हुआ अनावरण
Fri, 28 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में 69वी राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल के कुश्ती (ग्रीको रोमन) चैंपियनशिप क
- 30 नंवबर से चार दिसंबर तक होगी 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज के महंत दिग्विजय नाथ सभागार में बृहस्पतिवार को 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 और 19 कुश्ती प्रतियोगिता के लोगो एवं ट्राफी का अनावरण किया गया। यह प्रतियोगिता 30 नंवबर से चार दिसंबर तक वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स स्टेडियम में होगी।
लोगो एवं ट्राफी के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेयर मंगलेश श्रीवास्तव कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि इस महाआयोजन के साक्षी बनेंगे, हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास हैं कि यह कार्यक्रम गोरखपुर के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने कहा कि यह आयोजन हमारे छात्रों व प्रतिभागियों के लिए सीखने का बहुत बड़ा अवसर होगा। निश्चित रूप से हम इस कार्यक्रम को गरिमामयी ढंग से आयोजित करते हुए गोरखपुर के खेल के इतिहास को एक नई दिशा देंगे।
अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम निश्चित रूप से एक भव्य एवं सफल आयोजन होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समितियों के सदस्य, प्रधानाचार्य व जुबली इंटर कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे।