फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unsuccessful Palm Paradise lottery applicants to get Rs 47 crore refunded

Gorakhpur News: पॉम पैराडाइज लॉटरी के असफल आवेदकों को वापस होंगे 47 करोड़ रुपये

Sun, 05 Oct 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Unsuccessful Palm Paradise lottery applicants to get Rs 47 crore refunded
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की पॉम पैराडाइज आवासीय योजना में फ्लैटों के लिए निकली ई-लॉटरी में असफल रहे आवेदकों को राहत मिलने वाली है। प्राधिकरण ने घोषणा की है कि 9213 आवेदकों को जल्द कुल 47 करोड़ रुपये वापस किए जाएंगे। जीडीए का प्रयास है कि सोमवार से धनराशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
इस परियोजना में कुल 120 फ्लैटों के लिए लॉटरी कराई गई थी। इसके लिए लगभग 9333 आवेदन आए थे। एलआईजी श्रेणी के लिए आवेदकों से 1.08 लाख रुपये और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 54 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क लिया गया था। सीनियर सिटिजन और एससी-एसटी आवेदकों के लिए यह शुल्क आधा रखा गया था।
विज्ञापन

जीडीए के मुताबिक, पंजीकरण के दौरान आवेदकों ने जिस बैंक खाते से भुगतान किया गया था, उसी खाते में राशि वापस भेजी जाएगी। हालांकि, कई आवेदकों ने आवेदन पत्र में बैंक विवरण सही नहीं भरा था। शनिवार को ऐसे कई लोग जीडीए कार्यालय पहुंचे और अपने खाते की डिटेल्स व आईएफएससी कोड दुरुस्त कराए। जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन आवेदकों की जानकारी अधूरी या गलत है, वे जल्द से जल्द कार्यालय में संपर्क करें ताकि समय पर धनराशि वापस की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed