फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unprecedented changes in the country in the nine years of Modi government - Trivendra Singh Rawat

Gorakhpur News: मोदी सरकार के नौ साल में देश में अभूतपूर्व बदलाव- त्रिवेंद्र सिंह रावत

Mon, 05 Jun 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Unprecedented changes in the country in the nine years of Modi government - Trivendra Singh Rawat
मोदी सरकार के नौ साल में देश में अभूतपूर्व बदलाव- त्रिवेंद्र सिंह रावत
एनडीए सरकार के नौ साल पूरा होने पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

बोले-मनमोहन सिंह की सरकार ने देश को पीछे धकेलने का काम किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नौ साल में विश्व पटल पर देश का मान बढ़ा है। इसके साथ देश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हुआ है। एनडीए सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से निरंतर नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं, यूपीए सरकार में देश को पीछे धकेलने का काम किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री, रविवार को मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ साल पूर्ण रूप से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपनी स्वतंत्रता के अमृत काल में है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमृत काल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है।
विज्ञापन

2014 से पूर्व 10 साल तक चले यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने देश को पीछे धकेलने का कार्य किया। उस समय भ्रष्टाचार चरम पर था। प्रतिदिन भ्रष्टाचार का एक मामला उजागर हुआ। कहा कि कोरोना काल में देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन लगाई गई। इन नौ वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के घर दिलवाए गए। 11.72 करोड़ इज्जत घरों का निर्माण हुआ है। नल से जल योजना के तहत 12 करोड़ घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed