फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unmarried girl threw away newborn herself after delivery he died after falling from a height In Gorakhpur

UP: प्रसव के बाद अविवाहित युवती ने नवजात को खुद फेंका... ऊंचाई से गिरने से हुई मौत; इंटर के छात्र से हैं संबंध

Wed, 04 Dec 2024 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Dec 2024 01:37 PM IST
सार

गोरखपुर के एक गांव में झाड़ियों में नवजात बच्ची को देखकर महिलाओं ने उसे बाहर निकाला। खून के छींटे के आधार पर एक घर में महिलाएं पहुंचीं तो पता चला कि अविवाहित 19 वर्षीय युवती ने ही बच्ची को जन्म दिया था।

विज्ञापन
Unmarried girl threw away newborn herself after delivery he died after falling from a height In Gorakhpur
अनब्याही युवती ने नवजात को फेंका था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के बांसगांव में प्रसव के बाद अनब्याही युवती ने ही लोकलाज के डर से नवजात बच्ची को फेंका था। करीब 10 फीट ऊंचाई से बच्ची झाड़ियों में गिरी थी। मंगलवार भोर में बच्ची की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि ऊंचाई से गिरने की वजह से बच्ची को चोटें आई थीं। मंगलवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह गले पर चोट बताई गई है। बांसगांव पुलिस रिपोर्ट आने के बाद मामले में अब केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को भोर में एक गांव में झाड़ियों में नवजात बच्ची को देखकर महिलाओं ने उसे बाहर निकाला। खून के छींटे के आधार पर एक घर में महिलाएं पहुंचीं तो पता चला कि अविवाहित 19 वर्षीय युवती ने ही बच्ची को जन्म दिया था, उसे रक्तस्राव हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवती ने खुद बच्ची को फेंका था। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चर्चा है कि कहीं नवजात का गला दबाकर तो नहीं मारा गया।
Trending Videos

युवती का पिता शराबी, घर पर नहीं देता ध्यान
पुलिस जब पहुंची तो युवती को रक्तस्राव हो रहा था और फेंकी मिली बच्ची की तबीयत खराब थी। पुलिस ने तत्काल जच्चा-बच्चा को पीएचसी भेजा। वहां एक घंटे बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल न जाकर दोनों को फिर घर लेकर आ गए। 

 

जानकारी होते ही पुलिस फिर घर पहुंची और उन्हें निजी अस्पताल ले गई। कुछ देर इलाज के बाद उन्हें जिला महिला अस्पताल भेजा गया। रात के समय बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार भोर में बच्ची की मौत हो गई। वहीं मां का इलाज चल रहा है। परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की है। पता चला है कि युवती का पिता शराबी है। वह घर पर ध्यान नहीं देता है।

इंटर के छात्र से युवती का संबंध, होगी डीएन जांच
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव के ही एक स्वजातीय 12वीं में पढ़ने वाले 20 वर्षीय छात्र से युवती का संबंध है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने कई घंटे तक पूछताछ की थी। युवक इस संबंध को स्वीकार नहीं कर रहा है। पुलिस ने युवक का ब्लड डीएनए जांच कराने के लिए सैंपल के तौर पर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की डीएनए जांच कराकर उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed