{"_id":"5f357bb29287104f1452ddd4","slug":"unknown-miscreants-shot-bjp-leader-ramharak-paswan-in-deoria-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरियाः अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरियाः अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
Thu, 13 Aug 2020 11:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में किए गए भर्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना के सवरेजी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात एक भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया। हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इस गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के सवरेजी खरग गांव के रामहरख पासवान भाजपा नेता हैं। वह महुआडीह किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम 8:40 बजे के करीब वह गांव के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर तबातोड़ तीन फायर झोंक दिए। उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। गांव के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। वहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटना स्थल से भाग निकले। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे कई तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों की मानें तो रामहरख ने पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह होने की बात कही है। घटना की वजह गांव का विवाद भी प्रमुख मान जा रहा है। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन