{"_id":"6af8cd104a674215c30c747c","slug":"university-annual-athletics-meet-23-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1518213-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विश्वविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक्स स्पर्धा 23 सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विश्वविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक्स स्पर्धा 23 सेल
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता 23 से 25 नवंबर तक विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन में आयोजित होगी। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. केपी सिंह और मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सृष्टि सिंह करेंगी। समारोह में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
समापन समारोह में अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वह विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरित करेंगे। आयोजन सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की कुल 44 स्पर्धाएं होंगी। इनमें 168 पदकों के लिए 600 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। इसके लिए टीमों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के निर्धारित मानकों और प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में केआईआईटी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर होंगे। इस वर्ष भी सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।