प्रेमी युगल की अनोखी दास्तां, जिसे एक साल पहले भिजवाया था जेल, उससे कोर्ट मैरिज कर बसाई जिंदगी
- जिसे जेल भेजवाया, उसका थामा हाथ, कोर्ट मैरिज कर बसाई जिंदगी
- एक साल पहले नाबालिग होने की वजह से पिता के कहने पर दर्ज कराया था केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके में प्रेम की एक ऐसी दास्तां सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक साल पहले जिस लड़की को बहला फुसला कर भगाने और पाक्सो एक्ट की धारा में सजा काटी, आज उसी का दामन थाम लिया है।
दरअसल, युवक-युवती काफी पहले से एक-दूसरे से प्यार करते थे मगर घरवालों के राजी ना होने के साथ ही उम्र बाधा बनी थी। दोनों घर से भागे तो केस दर्ज हो गया। लड़की ने भी घरवालों के कहने पर बयान दे दिया और युवक जेल चला गया। मगर जेल से जमानत पर छूटते ही दोनों का प्यार फिर परवान चढ़ा और बुधवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर एक साथ जीने की कसमें खा लीं।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के एक ही गांव के लड़के और लड़की में प्रेम था। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने विरोध शुरू कर दिया था। मगर दोनों घर छोड़कर चले गए। लड़की नाबालिग थी और पिता ने केस दर्ज करा दिया। पुलिस भी पकड़कर लाई और फिर लड़की ने वही किया जो घरवालों ने कहा। लड़का जेल चला गया।
बुधवार की सुबह लड़की घर से लापता हो गई। पिता एक बार फिर हरनहीं पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर दी। बताया कि बेटी लापता हो गई है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मगर चंद घंटे बाद ही बुधवार की शाम सात बजे गांव के कई लोगों के मोबाइल पर दोनों ने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भेज दिया।