फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Minister of State for Railways Ravneet Singh visited Guru Gorakhnath of Gorakhpur.

Gorakhpur News: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बोले- 'नाथपंथ की सर्वोच्च पीठ आकर धन्य हो गया'

Sun, 08 Dec 2024 02:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 02:34 PM IST
सार

रेल राज्यमंत्री रविवार को गोरखपुर से सिद्धार्थनगर के बढ़नी में विभागीय लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में रवाना होने से पहले गोरखनाथ मंदिर गए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन और पूजन किया। तत्पश्चात वह ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थली पर पहुंचे और शीश नवाकर तथा विधिवत गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Union Minister of State for Railways Ravneet Singh visited Guru Gorakhnath of Gorakhpur.
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने गुरु गोरक्षनाथ का पूजन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि नाथपंथ की सर्वोच्च पीठ आकर वह धन्य हो गए और यहां से वह देश और देशवासियों की सेवा के लिए नई ऊर्जा लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन



रेल राज्यमंत्री रविवार को गोरखपुर से सिद्धार्थनगर के बढ़नी में विभागीय लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में रवाना होने से पहले गोरखनाथ मंदिर गए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन और पूजन किया। तत्पश्चात वह ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थली पर पहुंचे और शीश नवाकर तथा विधिवत गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

Union Minister of State for Railways Ravneet Singh visited Guru Gorakhnath of Gorakhpur.
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
दर्शन पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गोरखनाथ मंदिर आने और गुरु गोरखनाथ तथा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर नाथ परंपरा और गुरु परंपरा के प्रतिबद्ध और प्रसिद्ध है।

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहा है। योगी जी नाथ परंपरा, गुरु परंपरा के ज्ञानी और विस्तारक होने के साथ ही सिख धर्म-परंपरा के भी मर्मज्ञ हैं।

रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने उनका अभिनंदन किया। मंदिर में परंपरागत प्रसाद ग्रहण करने के बाद रवनीत सिंह सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed