{"_id":"60409da50ca886453d095778","slug":"union-fertilizer-minister-dv-sadanand-gowda-said-gorakhpur-fertilizer-factory-will-start-on-june-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले केंद्रीय उर्वरक मंत्री, लक्ष्य से पहले 30 जून को ही शुरू हो जाएगा खाद कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले केंद्रीय उर्वरक मंत्री, लक्ष्य से पहले 30 जून को ही शुरू हो जाएगा खाद कारखाना
Thu, 04 Mar 2021 06:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:56 PM IST
सार
- केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खाद कारखाने का निरीक्षण कर जांची प्रगति
- जुलाई में रामगुंडम और दिसंबर 2021 में बरौनी और सिंदरी खाद कारखाने से भी उत्पादन
- केंद्रीय मंत्री बोले- गोरखपुर में खाद कारखाना स्थापित कराने का श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा साथ में सीएम योगी।।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि गोरखपुर का खाद कारखाना अब जुलाई की बजाय 30 जून तक क्रियाशील हो जाएगा। इसी तरह जुलाई में रामगुंडम और दिसंबर 2021 में बरौनी व सिंदरी खाद कारखाना में भी उत्पादन शुरू होगा। एक साल का समय वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित रहने के बावजूद गोरखपुर खाद कारखाने का कार्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ सका, जिसका पूरा श्रेय राज्य की योगी सरकार को है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना का निरीक्षण किया। फिर कारखाना परिसर में ही पत्रकारों से बात की और कहा कि खाद कारखाना का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब उत्पादन शुरू होगा। देश में चार स्थानों पर लग रहे यूरिया प्लांट से भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा। हमें पहले 80 से 90 लाख मीट्रिक टन खाद का आयात करना पड़ता था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरता के विजन से इस आयात पर निर्भरता समाप्त करने को गोरखपुर समेत चार स्थानों पर नए प्लांट लगाए जा रहे हैं। इन प्लांटों से 62 लाख मीट्रिक टन खाद का उत्पादन सुनिश्चित होगा। गोरखपुर का खाद कारखाना शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार के किसानों को समय से और उचित मूल्य पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता से कोविडकाल के बावजूद खाद की बिक्री में 60 फीसद का इजाफा हुआहै। किसानों का हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसी सिलसिले में ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि खाद सब्सिडी का शत प्रतिशत पैसा सीधे किसानों के खातों में पहुंच रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोरखपुर में इस खाद कारखाने को स्थापित करने की पहल सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ ने की। सदन में वे खाद कारखाने के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने सीएम योगी की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले दिन से मुख्यमंत्री ने खाद कारखाने से जुड़ी हर मांग स्वीकार कर कार्य को आगे बढ़ाया।
गोरखपुर में जल्द पड़ेगी प्लास्टिक पार्क की आधारशिला
केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर में शीघ्र ही प्लास्टिक पार्क की स्थापना होगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक पार्क के लिए राज्य सरकार ने 52 एकड़ भूमि की व्यवस्था कर दी है। अप्रैल माह के अंत तक इसके लिए डीपीआर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा यूपी के अयोध्या व वाराणसी में दो सीपेट केंद्रों का वुर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक माह के अंदर किया जाएगा।
गोरखपुर में असाधारण विकास हुआ
तकरीबन साढ़े छह साल बाद गोरखपुर आए केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने गोरखपुर के विकास को देख सीएम योगी की मुक्तकंठ से तारीफ की। उन्होंने कहा कि बतौर रेल मंत्री 2014 में जब वह गोरखपुर आए थे तो सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ की संजीदगी और सेवा ततपरता के कायल हो गए थे। आज गोरखपुर पहुंचने पर यहां हुए असाधारण विकास को देख उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह वही गोरखपुर है जहां वह छह साल पहले आए थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन पर चलते हुए सीएम के रूप में योगी ने चार साल के अल्प समय में आश्चर्यजनक विकास कार्य किए हैं।
गोरखपुर में असाधारण विकास हुआ
तकरीबन साढ़े छह साल बाद गोरखपुर आए केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने गोरखपुर के विकास को देख सीएम योगी की मुक्तकंठ से तारीफ की। उन्होंने कहा कि बतौर रेल मंत्री 2014 में जब वह गोरखपुर आए थे तो सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ की संजीदगी और सेवा ततपरता के कायल हो गए थे। आज गोरखपुर पहुंचने पर यहां हुए असाधारण विकास को देख उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह वही गोरखपुर है जहां वह छह साल पहले आए थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन पर चलते हुए सीएम के रूप में योगी ने चार साल के अल्प समय में आश्चर्यजनक विकास कार्य किए हैं।