फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   union budget 2020: gorakhpur politician reaction about finance minister nirmala sitaraman budget

आम बजट को लेकर भाजपा बोली- गांव, गरीब और किसानों का होगा उत्थान, विपक्ष ने बताया निराशाजनक

Sat, 01 Feb 2020 08:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 01 Feb 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
union budget 2020: gorakhpur politician reaction about finance minister nirmala sitaraman budget
Nirmala Sitharaman - फोटो : PTI
आम बजट को भाजपा ने जहां गांव, गरीब, किसान और आम आदमी का बताया, वहीं, विपक्ष ने निराशा जनक करार दिया।
विज्ञापन

 
गांव, गरीब और किसानों के उत्थान का बजट
गांव, गरीब और किसानों के उत्थान का बजट है। इससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। गांवों में तेजी से रोजगार बढ़ेगा। टैक्स दरों में कटौती करके मोदी सरकार ने मध्य वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब बैंक में जो पैसा जमा होगा, वह सुरक्षित रहेगा। हर उपभोक्ता का बीमा रहेगा। बैंक से जो रकम पहले एक लाख रुपये मिलती थी, वह अब पांच लाख रुपये मिलेगी। किसानों के लिए ढेरों एलान किए गए हैं। 2022 तक हर किसान की आय दोगुनी होगी, इस दिशा में काम चल रहा है। सभी वर्गों को ध्यान रखकर बजट बनाया गया है।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

दिशाहीन बजट, आम जनता के लिए कुछ नहीं

देश का आम बजट अमीरों को और अमीर बनाने वाला है। इसमें किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार देने व महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। पूरा बजट दिशाहीन है। देश के विकास के लिए सरकार क्या योजना बना रही है, बजट से स्पष्ट ही नहीं हो रहा। कुल मिलाकर यह बजट आम जनता के लिए निराशाजनक है।-
 प्रहलाद यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा
 
महंगाई और गरीबी कम करने के ठोस उपाय नहीं
महंगाई और गरीबी को कम करने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। रोजगार के सृजन की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने निजीकरण की तरफ कदम बढ़ाए हैं। निम्न मध्यम वर्ग की परेशानियां बढ़ेंगी। बाजार में मौद्रिक तरलीकरण नहीं होगा। इसका अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। बजट से पहले और बजट के बाद सेंसेक्स का धड़ाम होना, इसका उदाहरण है। इनकम टैक्स में छूट की सीमा बढ़ाए जाने को लेकर कई तरह की उलझनें पैदा की गई हैं। यह आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बनेंगी।  
सैय्यद जमाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

निराश करने वाला बजट

इस बार का बजट निराश करने वाला है। न तो रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और न ही महंगाई से किसी तरह की राहत मिलेगी। अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार नहीं मिलेगी। किसानों के लिए भी बजट अच्छा नहीं है। भाजपा सरकार के इस बजट से पूरे देश में निराशा का माहौल है। एलआईसी के निजीकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए गए हैं। बैंकिंग सेक्टर में सुधार के कोई खास उपाय नहीं किए गए। शर्त के साथ टैक्स दरों में छूट का सपना दिखा गया है, जो करदाताओं को परेशान करने वाला साबित होगा।  
संजय पांडेय, पूर्व मंडल प्रभारी बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed