{"_id":"638994d574579b726b3223a5","slug":"uniform-funds-will-soon-reach-the-accounts-of-27-thousand-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 27 हजार बच्चों के खातों में जल्द पहुंचेगी यूनिफार्म की धनराशि, लगेगा विशेष कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 27 हजार बच्चों के खातों में जल्द पहुंचेगी यूनिफार्म की धनराशि, लगेगा विशेष कैंप
Fri, 02 Dec 2022 11:32 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:32 AM IST
सार
कंपनी की टीम सभी चिह्नित न्याय पंचायतों में सुबह से लेकर शाम तक बच्चों के आधार कार्ड बनाएगी। ताकि जल्द से जल्द उनके खाते में धनराशि प्रेषित की जा सके। समय से कार्य पूरा करने के लिए कंपनी को बेसिक शिक्षा विभाग पहले ही संबंधित स्कूलों के शिक्षकों के नाम व मोबाइल नंबर समेत ब्योरा उपलब्ध करा चुका है।
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty
विस्तार
आधार कार्ड के अभाव में यूनिफार्म की धनराशि का इंतजार कर रहे जिले के 27 हजार बच्चों को जल्द ही यह राशि मिलेगी। इन बच्चों के आधार कार्ड बनवाकर शिक्षा विभाग डीबीटी के माध्यम से इनके खातों में धनराशि प्रेषित कर देगा। जिसके बाद जिले के सभी तीन लाख 60 हजार बच्चों को योजना से आच्छादित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के अंतर्गत जिले की 197 न्याय पंचायतों में सप्ताह भीतर बच्चों के आधार बनाने के लिए शिविर लगेंगे। जिसमें परिषदीय स्कूलों के छूटे बच्चों के साथ-साथ बाहरी बच्चे भी आधार बनवा सकेंगे। इसके लिए राज्य परियोजना ने श्रीटान इंडिया से किया अनुबंध किया है।
विज्ञापन
कंपनी की टीम सभी चिह्नित न्याय पंचायतों में सुबह से लेकर शाम तक बच्चों के आधार कार्ड बनाएगी। ताकि जल्द से जल्द उनके खाते में धनराशि प्रेषित की जा सके। समय से कार्य पूरा करने के लिए कंपनी को बेसिक शिक्षा विभाग पहले ही संबंधित स्कूलों के शिक्षकों के नाम व मोबाइल नंबर समेत ब्योरा उपलब्ध करा चुका है। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आधार बनने के साथ छूटे बच्चों के खाते में विभाग धनराशि प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन