फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Underground cable supply started in Civil Lines area of Golghar of Gorakhpur

गोरखपुर: गोलघर में शुरू हो गई अंडरग्राउंड केबल से आपूर्ति, निगम ने बचे 11 कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मरों को भी किया शुरू

Thu, 15 Jul 2021 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jul 2021 11:40 AM IST
सार

आईपीडीएस योजना के तहत वितरण खंड प्रथम के गोलघर, बेतियाहाता व आसपास के मोहल्लों में ओवरहेड लाइन के स्थान पर भूमिगत केबल लगाने काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
Underground cable supply started in Civil Lines area of Golghar of Gorakhpur
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर गोरखपुर शहर के गोलघर के सिविल लाइंस इलाके में अंडरग्राउंड केबल से आपूर्ति शुरू हो गई है। 11 जुलाई को एमडी गोरखपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने 15 जुलाई तक अंडरग्राउंड केबल बिछाकर हर हाल में आपूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


गोलघर में आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी के सामने ट्रांसफार्मर लगवाया था। ट्रांसफार्मर लगने के साथ ही तकनीकी खराबी आ जाने से यह शुरू नहीं हो सका था। इसकी जानकारी अफसरों ने कंपनी के इंजीनियरों को दी थी। बुधवार शाम विशेषज्ञों ने तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करा दी।
विज्ञापन


आईपीडीएस योजना के तहत वितरण खंड प्रथम के गोलघर, बेतियाहाता व आसपास के मोहल्लों में ओवरहेड लाइन के स्थान पर भूमिगत केबल लगाने काम तेजी से चल रहा है। इससे पहले शहर के गोलघर सिविल लाइंस के अलावा अन्य आसपास के इलाकों में अंडरग्राउंड केबल डालने का काम पूरा किया जा जुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय चौराहा, अब्बासी चौराहा, तोतामैना चौक, गैस गोदाम गली, यूनाइटेड टाकिज, गोलघर गांधी गली, जलकल ऑफिस इंदिरा बाल बिहार, एमपी इंटर कॉलेज के पास, नगर निगम गेट के पास दो और मझौली चौक समेत अन्य स्थानों पर कुल 14 कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर लगा दिए गए थे। लेकिन इनमें सिर्फ पांच को ही शुरू किया जा सका था। 


अब गोलघर समेत अन्य सभी 14 जगहों पर बने कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इन ट्रांसफार्मरों के लगने के बाद तेल चोरी व ओवरलोडिंग के कारण इनके जलने की आशंका खत्म हो जाएगी। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि शहर में लगे सभी 14 कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed