फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Under the pretext of cleaning the jewellery, a fraudster took away a gold bracelet from an old woman.

Gorakhpur News: जेवर साफ करने के बहाने वृद्धा से सोने का कंगन लेकर भागे टप्पेबाज- दौड़ाने पर गाड़ी छोड़कर भागे

Wed, 18 Feb 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 02:43 AM IST
सार

सुबह करीब दस बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक धस्का गांव पहुंचे। दोनों गोला रोड स्थित कमालुद्दीन के घर में जेवर साफ करने का झांसा देकर घुस गए। उस समय घर में शाहिदा मौजूद थीं। टप्पेबाजों ने बातचीत के दौरान उनके हाथ में पहने सोने के कंगन को साफ करने की बात कही और उस पर कोई रासायनिक पदार्थ छिड़क दिया।

विज्ञापन
Under the pretext of cleaning the jewellery, a fraudster took away a gold bracelet from an old woman.
टप्पेबाजी कर भागे

विस्तार

बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्का गांव में सोमवार सुबह टप्पेबाजों ने जेवर साफ करने का झांसा देकर वृद्ध महिला शाहिदा (60) से सोने का कंगन लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक धस्का गांव पहुंचे। दोनों गोला रोड स्थित कमालुद्दीन के घर में जेवर साफ करने का झांसा देकर घुस गए। उस समय घर में शाहिदा मौजूद थीं। टप्पेबाजों ने बातचीत के दौरान उनके हाथ में पहने सोने के कंगन को साफ करने की बात कही और उस पर कोई रासायनिक पदार्थ छिड़क दिया।
विज्ञापन


रसायन से हाथ में असर का हवाला देते हुए आरोपियों ने वृद्धा से कंगन उतारने को कहा। जैसे ही शाहिदा ने कंगन हाथ से उतारा दोनों युवक उसे लेकर भाग गए। घटना से घबराई वृद्धा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और आरोपियों का पीछा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के दबाव को देखते हुए टप्पेबाज धस्की गांव के पास अपनी मोटरसाइकिल और एक बैग छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकले। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिल के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed