फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Under the Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana, all eligible farmers will have to complete their e-KYC once a year.

Gorakhpur News: किसान सम्मान निधि के लिए हर साल करानी होगी ई-केवाईसी

Sun, 31 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 31 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Under the Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana, all eligible farmers will have to complete their e-KYC once a year.
गोरखपुर। केंद्र सरकार की ओर से संचालित ''प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना'' के तहत सभी पात्र लाभार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अब किसानों को साल में एक बार ई-केवाईसी करानी होगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि जो किसान वार्षिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं करेंगे, उनकी आगामी किस्तों को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा। ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद ही किस्तों के भुगतान पर विचार किया जाएगा। पीएम- किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड कर किसान बिना किसी फिंगरप्रिंट या ओटीपी के केवल अपना चेहरा स्कैन करके घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं। जन सेवा केंद्र पर जाकर फिंगर प्रिंट के माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित न्याय पंचायत व विकास खंड स्तर के कर्मचारियों से संपर्क करके भी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। जिन किसानों ने मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे तत्काल ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करा लें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed