{"_id":"634658ffec75dc14141883ce","slug":"under-guise-of-auction-diwan-of-barhalganj-police-station-sold-22-bikes-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नीलामी की आड़ में बड़हलगंज थाने के दीवान ने बेच दीं 22 बाइकें, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नीलामी की आड़ में बड़हलगंज थाने के दीवान ने बेच दीं 22 बाइकें, गिरफ्तार
Wed, 12 Oct 2022 11:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:35 AM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दीवान की मिलीभगत से व्यापारी ने ज्यादा बाइकें उठाई थीं। बिना नीलामी बाइकें थाना परिसर से बाहर नहीं ले जाई जा सकती हैं। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया। बाइकों को बरामद कर आरोपी दीवान और व्यापारी को जेल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी दीवान जितेंद्र गौड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीलामी की आड़ में बड़हलगंज थाने के दीवान ने 22 लावारिस बाइकों को बेच दिया। व्यापारी थाने से इन बाइकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर उठा भी ले गया। संदेह के बाद हुई जांच में दीवान का फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया। छापे के बाद बाइकें भी बरामद कर ली गईं। इस मामले में आरोपी दीवान जितेंद्र गौड़ और बड़हलगंज कस्बा के तिवारीपुर निवासी व ऑटो पार्ट्स व्यापारी विवेक निगम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ चोरी, पद का दुरुपयोग करने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपी दीवान बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना परिसर में गत 16 अगस्त को 78 लावारिस बाइकों की नीलामी की गई थी। व्यापारी विवेक निगम ने बोली लगाकर 25 बाइकें खरीदी थीं। इसके एवज में करीब एक लाख रुपये का भुगतान किया था। सोमवार को बाइकें शिफ्ट की जा रहीं थीं। इसके लिए व्यापारी विवेक निगम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई और थाना परिसर से बाइकें उठवाकर ले जाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि नीलामी की बाइकों को थाने से हटवाने की जिम्मेदारी दीवान जितेंद्र गौड़ को दी गई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का कहर बढ़ा, 120 गांवों में घुसा पानी, तस्वीरों में देखें पूरा हाल
इसका फायदा उठाकर ही जितेंद्र ने और बाइकें बेच दीं। एक बार बाइकें ले जाई गईं, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली को दोबारा लाया गया। बाइकें लादी जा रही थीं। इस पर थाने के रात्रि अधिकारी व दरोगा फहीम वारिश खां को शक हुआ। दरोगा ने ट्रॉली में लदी बाइकों की जांच की तो पता चला कि नीलामी से ज्यादा बाइकें उठाई गई हैं। पांच अतिरिक्त बाइकें बरामद भी कर ली गईं। इसकी सूचना जिले के आला अफसरों को दी गई। अफसरों ने मामले की तह तक जाने को कहा।
फर्जीवाड़े की आशंका पर ही तिवारीपुर स्थित व्यापारी विवेक निगम के गोदाम पर छापा मारा गया। गहनता से छानबीन हुई तो बिना नीलामी की 17 और बाइकें बरामद कर ली गईं। पांच बाइकें पहले ही बरामद हुई थीं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया। बाइकें भी जब्त कर लीं। व्यापारी से पूछताछ में पता चला कि सब कुछ दीवान जितेंद्र की जानकारी में हुआ है। लिहाजा, पुलिस ने जितेंद्र और व्यापारी को गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भिजवा दिया।
मचा हड़कंप तो रातोंरात लाई गईं बाइकें
थाने से बाइक चोरी का मामला समाने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामला एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के संज्ञान में लाया गया। इसी का नतीजा रहा कि एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। रात में ही पुलिस ने व्यापारी के गोदाम से बाइकों को बरामद कर लिया। सभी बाइकों को फिर से थाना परिसर में रखवा दिया गया है।