{"_id":"6a120c2b92359f8b7c042e08","slug":"under-23-state-level-wrestling-championship-to-be-held-in-bhadohi-trials-held-at-regional-stadium-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1331016-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडल के पहलवान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडल के पहलवान चयनित
विज्ञापन
गोरखपुर। अंडर-23 उत्तर प्रदेश पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला वर्ग फ्री स्टाइल स्टेट चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल शुक्रवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर भदोही में 30 मई से दो जून तक आयोजित होगी।
ट्रायल का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ के महासचिव मायाशंकर शुक्ल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पुरुष फ्री स्टाइल 57 किग्रा में अर्जुन पाल, 61 किग्रा में विवेक यादव, 65 किग्रा में सत्यवीर सिंह यादव, 70 किग्रा में आदर्श यादव, 74 किग्रा में विजय लाल यादव, 86 किग्रा में आकाश यादव, 92 किग्रा में मानस शुक्ला और 125 किग्रा भारवर्ग में शैलेष यादव चयनित हुए। ग्रीको रोमन 60 किग्रा में विकास चौहान, 55 किग्रा में विनय कुमार और 87 किग्रा भारवर्ग में अभिषेक कुमार यादव चुने गए।
महिला फ्री स्टाइल के 50 किग्रा में वंदना यादव, 55 किग्रा में अर्पिता यादव, 57 किग्रा में ज्योति पासवान, 59 किग्रा में अनामिका सहानी, 65 किग्रा अन्नू यादव और 68 किग्रा भारवर्ग में अंशिका यादव का चयन किया गया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, कोच चंद्रेश पटेल, विजय यादव, राजन दुबे आदि मौजूद रहे।