फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   uncontrolled car crushed two women walking at night in Shahpur one died

Gorakhpur: शाहपुर में रात में टहल रहीं दो महिलाओं को अनियंत्रित कार ने रौंदा, एक की मौत

Sun, 18 Jun 2023 01:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Jun 2023 01:35 PM IST
सार

घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि आए दिन मोहल्ले के इस रास्ते में तेज रफ्तार से वाहन जाते हैं और रोकने पर खुद को प्रभावशाली बताकर गाली भी देते हैं। आरोप है कि कार चला रहा युवक शराब के नशे में चूर था।

विज्ञापन
uncontrolled car crushed two women walking at night in Shahpur one died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर पानी की टंकी के पास शनिवार की रात अनियंत्रित कार ने दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


उधर, घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि आए दिन मोहल्ले के इस रास्ते में तेज रफ्तार से वाहन जाते हैं और रोकने पर खुद को प्रभावशाली बताकर गाली भी देते हैं। आरोप है कि कार चला रहा युवक शराब के नशे में चूर था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के बशारतपुर पानी टंकी के पास स्थित परेड ग्राउंड में रात 10 बजे कुछ महिलाएं टहल रही थीं। तभी आकाश थॉमस नाम का युवक अचानक एक काले रंग की स्विफ्ट कार लेकर तेज रफ्तार में परेड ग्राउंड में पहुंचा और दोनों महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में बीना डायसन (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला अर्चना डायसन (47) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सुपुर्द नहीं करेंगे। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने बताया कि आसपास के युवक आए दिन शराब के नशे में धुत होकर ग्राउंड में बेतरतीब ढंग से गाड़ी चलाते हैं। विरोध करने पर वे अपने पिता का रसूख दिखाते हुए धमकी भी देते हैं कि उनके पिता डीएम के ड्राइवर हैं।



घरों में काम करके परिवार चलाती थीं बीना
आसपास के लोगों का कहना है कि मृतका बीना डायसन के पति का भी देहांत हो चुका है। वह आसपास के लोगों के घरों में काम करके अपनी जीविका चलाती थीं। उनकी मौत के बाद बच्चे पूरी तरह से अनाथ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed