{"_id":"698cec64ce7b1cd71a05dbb7","slug":"uncontrolled-bolero-overturned-near-toll-plaza-two-killed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1226263-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित बोलेरो पलटी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित बोलेरो पलटी, दो की मौत
Thu, 12 Feb 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बेलीपार थाना क्षेत्र के भिटहा टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात हुआ हादसा
बरात से लौटते समय हादसा, चार घायल, एक पीजीआई रेफर
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र में भिटहा टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, चारपान खुर्द निवासी सुभाष मौर्य के पुत्र की शादी में शामिल होने चारपान सुअड्डा व नगवां टोला निवासी आशुतोष पांडेय (33), सूरज पांडेय (30), सरवन चौहान (35), आलोक शर्मा (22), दीपक निषाद (20), शिवम गुप्ता (22) व सूरज शर्मा (24) बोलेरो से गोला बाजार गए थे।
लौटते समय गांव से करीब दो किलोमीटर पहले भिटहा टोल प्लाजा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग अंदर फंस गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टोल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान चालक आशुतोष पांडेय की बुधवार सुबह मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आलोक शर्मा को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं सूरज शर्मा की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ पीजीआई भेजा गया है।
अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
दोनों युवकों के घर में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया। आशुतोष पांडेय की पत्नी पूजा पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका दो वर्षीय बेटा राघवेंद्र और पांच वर्षीय बेटी तनिष्क घटना से अनजान हैं, लेकिन घर के माहौल में पसरे मातम से सभी गमगीन हैं।