फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uncontrolled auto overturns watchman killed eight injured

महराजगंज: अनियंत्रित ऑटो पलटा, चौकीदार की मौत, आठ घायल

Fri, 26 Nov 2021 06:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Nov 2021 06:26 PM IST
सार

सात पांच पुल से झुलनीपुर की ओर जाने वाली नहर मार्ग पर बैदौली गांव के सामने हुआ हादसा, बाइक सवार को चक्कर में पलटा ऑटो।

विज्ञापन
Uncontrolled auto overturns watchman killed eight injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के सात पांच पुल से झुलनीपुर नहर मार्ग पर बैदौली गांव के सामने शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे एक ऑटो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस दौरान ऑटो में सवार चौकीदार की मौत हो गई। जबकि अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मृत चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के दमकी निवासी आठ लोग एक ऑटो में सवार होकर निचलौल वन रेंज क्षेत्र के जंगल बीच स्थित कुड़िया देवी मंदिर पूजा करने जा रहे थे। अभी ऑटो में सवार होकर सभी लोग सात पांच पुल से झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित बैदौली गांव के सामने पहुंचे थे। इसी बीच ऑटो के सामने अचानक एक बाइक सवार युवक आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो बाइक सवार को टक्कर मार नहर में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ऑटो में सवार दमकी गांव निवासी चौकीदार हरिनारायण (65) की मौत हो गई। जबकि अमरावती (40), अनारी (60), विजयी (45), सुकन्या (18), इमरती (70), पायल (12),ऑटो चालक अर्जुन (35) और बाइक सवार विनोद निवासी बैदौली घायल हो गए। घायल इमरती, विजयी, अनारी की हालत नाजुक बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मृत चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


निचलौल थाने का चौकीदार थे हरिनारायण
निचलौल थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि हादसें की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। हरिनारायण स्थानीय थाने में चौकीदार थे।  चौकीदार के परिजनों से तहरीर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed