{"_id":"602682758ebc3ee964416074","slug":"uncontrollable-car-road-accident-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: तेज रफ्तार बेकाबू कार दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: तेज रफ्तार बेकाबू कार दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग
Fri, 12 Feb 2021 06:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देर रात बेकाबू कार एक दुकान में घुस गई। दुकान के समीप सो रहे लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे कार सवारों को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस पर कार सवारों को भगाने का आरोप लगा लोगों ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात बिहार के चार युवक कार से सलेमपुर की तरफ से आ रहे थे। नगर के बस स्टैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दुकान में घुस गई। दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
संयोग ठीक रहा कि बगल में सो रहे मकान मालिक के परिवार के लोग व कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक कार लेकर भागने की कोशिश की तो लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
पुलिस पर कार सवारों को भगाने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि कार में सवार चारों युवकों ने शराब पी थी। इस बाबत सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। पता करता हूं।