फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncle-nephew dies after being hit by car in maharajganj

महराजगंज: कार की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत, शादी के घर में छाया मातम

Sun, 17 Apr 2022 10:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Apr 2022 10:54 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Uncle-nephew dies after being hit by car in maharajganj
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ललाईन पैसिया के निकट शुक्रवार की देर रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट पहना था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम गजरही निवासी रंजन भारती (28), अपने मामा सुनील (30) निवासी भौराबारी थाना कैंपियरगंज और गांव के हबीब उर्फ गोलू (28) के साथ बाइक से जरूरी काम से लक्ष्मीपुर आए थे। बाइक सुनील चला रहे थे। लौटने के दौरान ललाईन पैसियां गांव के पास कोल्हुई के तरफ से फरेंदा की तरफ जा रही कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रंजन व भोलू को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लक्ष्मीपुर भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान रंजन की भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के एक दिन पहले हुई रंजन की मौत
ललाईन पैसिया गांव के पास दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। रंजन की शादी 17 अप्रैल को होनी थी। एक दिन पहले उसकी मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, रंजन की शादी 17 अप्रैल को नौतनवां थाना क्षेत्र के खैराटी गांव के दयानंद की बेटी शांति से होनी थी। 21 अप्रैल को बहूभोज का कार्यक्रम तय था। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भौराबारी निवासी मामा सुनील, भांजे रंजन की शादी समारोह में शामिल होने गजरही आए थे। शुक्रवार की शाम किसी जरूरत से सुनील, रंजन और हबीब उर्फ गोलू एक ही बाइक पर सवार होकर लक्ष्मीपुर गए थे। लौटते वक्त हादसा हो गया।

जिस वक्त हादसा हुआ, रंजन के घर गजरही में महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। ज्योंही दुर्घटना की खबर मिली, सभी रोने लगे। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। रंजन के बाबा महंथ प्रसाद समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed