फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ulema shed light on the stature of Imam Hasan and Imam Hussain and the sacrifice of Karbala.

Gorakhpur News: जिक्रे शुहदा-ए-कर्बला की महफिलों में बयान हुआ कर्बला का वाकया

Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ulema shed light on the stature of Imam Hasan and Imam Hussain and the sacrifice of Karbala.
गोरखपुर। चौथी मुहर्रम के अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों और इमाम चौकों में आयोजित महफिल ‘जिक्रे शुहदा-ए-कर्बला’ में कर्बला की दर्दनाक दास्तान बयान की गई, जिसे सुनकर अकीदतमंद गमगीन हो गए। लोगों ने कुरआनख्वानी और फातिहाख्वानी के जरिये शुहदा-ए-कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन

सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर के पास अली बहादुर शाह नौजवान कमेटी की ओर से लोगों में बिरयानी, लस्सी, चाय और चिप्स वितरित किए गए। वहीं जमुनहिया बाग में शिक्षक आसिफ महमूद, हस्सान और हादी ने शरबत बांटा। विभिन्न मोहल्लों में बच्चे और बड़े ऊंट की सवारी करते नजर आए, जबकि हलवा-पराठे की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन

गाजी मस्जिद गाजी रौजा में आयोजित महफिल में मुफ्ती अख्तर हुसैन ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ने फरमाया कि हसन और हुसैन जन्नती जवानों के सरदार हैं। उन्होंने बताया कि इनसे मुहब्बत करना दरअसल पैगंबर और अल्लाह से मुहब्बत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद इमाम चौक तुर्कमानपुर में अनस नक्शबंदी ने कहा कि कर्बला की जंग हक और इंसाफ की लड़ाई थी, जिसमें हजरत इमाम हुसैन ने सत्य और धर्म की रक्षा के लिए शहादत स्वीकार की। वहीं मौलाना अली अहमद ने कहा कि कर्बला में 72 जानिसारों ने शहादत देकर इंसानियत को जुल्म के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।

गुलशने रजा एकेडमी में आलिमा सबीहा खातून ने कहा कि इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी हमेशा इंसानियत को सच और न्याय के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रमों के अंत में दुरूदो सलाम पढ़कर दुआ मांगी गई और शीरीनी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed