{"_id":"6929f258c788ed9cdb00302c","slug":"two-youths-were-harassing-a-woman-by-sending-obscene-messages-from-a-fake-id-fir-lodged-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1148676-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फेक आईडी से अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहे थे दो युवक, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फेक आईडी से अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहे थे दो युवक, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
सार
एक युवती के मोबाइल पर दो युवक अलग-अलग फेक आईडी से फोन कर अश्लील बातें कर रहे थे। कुछ दिनों से चल रही इस हरकत से युवती मानसिक तनाव में थी। घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने नंबरों का पता लगाने की कोशिश की और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती को फेक आईडी से अश्लील कॉल और संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के मोबाइल पर दो युवक अलग-अलग फेक आईडी से फोन कर अश्लील बातें कर रहे थे। कुछ दिनों से चल रही इस हरकत से युवती मानसिक तनाव में थी। घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने नंबरों का पता लगाने की कोशिश की और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
पीड़िता के पिता ने थाना सहजनवां में तहरीर देकर युवती को प्रताड़ित करने वाले दोनों युवकों की पहचान प्रियांशु प्रजापति और सचिन के रूप में बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश करने के साथ ही मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है।