फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths jumped into the Rapti river in Gorakhpur fearing beating by miscreants

Gorakhpur News: मनबढ़ों की पिटाई के डर से नदी में कूदे दो युवक, एक बचा- दूसरा लापता

Mon, 14 Jul 2025 12:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 12:22 PM IST
सार

सीओ बांसगांव मनोज कुमार पांडेय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर अंगद से पूछताछ की। अंगद ने पुलिस को बताया कि 20-25 लोग पानी से निकल रहे अक्षय को दोबारा मारने-पीटने लगे। लेकिन, इस दौरान किसी ने घटनास्थल पर नदी में डूबते हुए अक्षय का वीडियो दिखाया तो सच्चाई पता चली। 

विज्ञापन
Two youths jumped into the Rapti river in Gorakhpur fearing beating by miscreants
सांकेतिक 

विस्तार

बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव चंदा घाट पुल के पास शाम सात बाइक एवं स्कार्पियो सवार छह मनबढ़ युवकों ने दो युवकों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। दोनों युवक जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। इसमें से एक युवक तो तैरकर बाहर निकल आया जबकि दूसरा लापता हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस एवं सीओ बांसगांव मनोज कुमार पांडेय ने देर रात तक खोजबीन कराई। घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, तीन-चार दिन पूर्व मलांव निवासी चंद्रकेश गुप्ता नामक युवक कतरारी गांव में किसी से मिलने गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान अक्षय कुमार ने कहासुनी के बाद उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। शनिवार को आपसी समझौते के बाद मोबाइल वापस कर दिया गया था। रविवार शाम करीब सात बजे अक्षय कुमार अपने सहयोगी अंगद कुमार के साथ बाइक से घर की तरफ से आ रहा था, तभी बाइक सवार युवकों ने उसे पुल से पहले रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पीछे से आ रही स्कार्पियो गाड़ी में से चार पांच युवक हॉकी आदि लेकर उतरे तो अक्षय और अंगद भागने लगे। दोनों ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद अंगद तैरकर बाहर निकल गया लेकिन अक्षय नदी में काफी देर तक तैरने के बाद डूब गया। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


सीओ बांसगांव मनोज कुमार पांडेय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर अंगद से पूछताछ की। अंगद ने पुलिस को बताया कि 20-25 लोग पानी से निकल रहे अक्षय को दोबारा मारने-पीटने लगे। लेकिन, इस दौरान किसी ने घटनास्थल पर नदी में डूबते हुए अक्षय का वीडियो दिखाया तो सच्चाई पता चली। सीओ ने बेलीपार थानेदार विशाल सिंह को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed