{"_id":"6825812c8644ecbf2d0b39c7","slug":"two-youths-drowned-while-bathing-in-gorakhpur-s-rapti-river-their-bodies-were-found-on-thursday-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती नदी में 4 युवक गए थे नहाने, दो डूबे- अगले दिन पानी में तैरता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती नदी में 4 युवक गए थे नहाने, दो डूबे- अगले दिन पानी में तैरता मिला शव
Thu, 15 May 2025 11:22 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 15 May 2025 11:22 AM IST
सार
बेलीपार कसिहार के दो युवक बुधवार की शाम को गांव से सटे सीमा से जा रही राप्ती नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों युवक डूब गए। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों युवकों का शव पानी में तैरता मिला।
विज्ञापन
राप्ती नदी में तलाश करती एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेलीपार थाना क्षेत्र के क़ेरूदाईन उर्फ मझिगावां गांव क़े सटे राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोर बुधवार की देर शाम नदी डूब गए। बृहस्पतिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने नदी में लापता कनईल गांव निवासी अरमान (18) पुत्र इशहाक अली व रितेश प्रजापति (22)पुत्र सत्यपाल प्रजापति का शव नदी से बरामद किया। दोनों युवक अपने चार दोस्तों के साथ नहाने गए थे। दोनों के डूबने के परिजनों को जानकारी दी। घटना के दूसरे दिन शव मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन